हाई ब्लड प्रेशर से हैं परेशान? इस चाय से करें दिन की शुरुआत

आजकल की तनाव से भरी जीवनशैली में बीपी बढ़ना एक आम समस्या है। हाई बीपी से दिल की बीमारी के अलावा भी कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। अगर आपक बीपी लंबे समय से बढ़ा हुआ रहता है, तो आपको डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। हाई बीपी के लक्षण अक्सर समय रहते पता नहीं चल पाते हैं, और आगे चलकर मुश्किल खड़ी करते हैं। हाई बीपी को मैनेज करने में कुछ घरेलू नुस्खे भी कारगर है। ऐसे ही एक नुस्खे के बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट, डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। एक्सपर्ट ने एक आयुर्वेदिक चाय के बारे में बताया है, जिसकी मदद से आप हाई बीपी को मैनेज कर सकती हैं।
गुलहड़ के फूल की चाय

एक्सपर्ट की मानें तो इस आयुर्वेदिक चाय से अपने दिन की शुरुआत कर आप हाई बीपी को काफी हद तक मैनेज कर सकती हैं। गुलहड़ का फूल स्वाद में मधुर(मीठा) और कटु(कसैला) होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह बढ़े हुए पित्त को कम करता है। साथ ही कफ को भी बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
क्या मिलेंगे फायदे?
- इस चाय को पीने से आपका बीपी कंट्रोल में रह सकता है।
- यह चाय डायबिटीज, एंग्जायटी, सिरदर्द, कोलेस्ट्रोल, हार्मोनल इंबैलेंस और स्किन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकती है।
- इससे आपका माइंड रिलैक्स होता है।
- गुलहड़ के फूल में पित्त को कंट्रोल करने के गुण होते हैं। इससे एसिडिटी में भी आराम मिलता है।
- एक्ने, माइग्रेन और एनीमिया में भी गुलहड़ के फूल की चाय लाभ पहुंचाती है।
- पीरियड में अधिक फ्लो को मैनेज करने में भी इससे फायदा पहुंचता है।
- अगर आपको हाई बीपी है तो चाय को नीचे दिए हुए तरीके से बनाएं।
- वहीं बाकी समस्याओं में सिर्फ गुलहड़ के फूल की चाय बनाएं।
यह भी पढें- दवा नहीं बल्कि अपनाएं ये ट्रिक्स, एसिडिटी से मिलेगा हाथों हाथ छुटकारा
कैसे बनाएं?

सामग्री
- गुलहड़ का फूल- 1 सूखा हुआ या ताजा
- अर्जुन की छाल- 3 ग्राम लगभग
- 1 काली मिर्च- ताजी कुटी हुई
- सोंठ- 1 ग्राम लगभग
- 1 इलायची- ताजी कुटी हुई
विधि
- एक गिलास पानी लें।
- इसमें एक गुलहड़ का फूल डालें।
- इसमें बाकी सारी चीजें मिलाएं।
- इसे आधा रह जाने तक उबालें।
- छान लें और फिर पिएं।
नोट- अगर आपको किसी चीज से एलर्जी है, या फिर कोई हेल्थ कंडीशन हो इस चाय को लेने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही, अगर आपका बीपी बढ़ा हुआ रहता है, तो डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करें।
यह भी पढ़ें- गेंदे के फूल के कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।