पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक ऐसी समस्या है जो पिछले कुछ समय से महिलाओं और लड़कियों में तेजी से बढ़ रहा है। पीसीओडी से प्रभावित महिलाओं में वजन बढ़ाना एक बड़ी परेशानी है। कई बार वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इससे जुड़ी और भी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती है। एक्सपर्ट की माने तो सही खान-पान को फॉलो करके वजन कम किया जा सकता है। सही खान पान का मतलब है पसंदीदा खाने से मुंह मोड़ना। अगर आप भी पीसीओडी में बढ़ते वजन से परेशान हैं और आपको अपना पसंदीदा खाना छोड़ने का दुख सता रहा है तो चिंता नहीं करें,क्यों कि हम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प लाए हैं। आप पीसीओडी में बर्गर खाकर भी अपना वजन घटा सकती हैं। आइए इस बारे में पोषण और आहार विशेषज्ञ काजल अग्रवाल से जानते हैं।
पीसीओडी वेट लॉस बर्गर
View this post on Instagram
- लेट्यूस लीव्स
- 1 चम्मच ग्रीन चटनी
- 1 चम्मच इमली चटनी
- 1-2 खीरे की स्लाइस
- 2 शिमला मिर्च कटा हुआ
- 4 से 5 टोफू का टुकड़ा
यह भी पढ़ें-पीसीओडी कंट्रोल करना होगा आसान, फॉलो करें यह डाइट प्लान
लेट्यूस बर्गर बनाने की विधि
- इस बनाने के लिए आप लेट्यूस लीव्स को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- अब इसपर आप हरी चटनी और इमली की चटनी फैलाएं।
- इसके ऊपर दो खीरे की स्लाइस रखें।
- कटा हुआ शिमला मिर्च सजाएं।
- अगर आपको खीरा और शिमला मिर्च नहीं पसंद है तो आप अपने पसंद की सब्जियां एड कर सकते हैं।
- 4 से 5 टोफू का टुकड़ा रखें। आप चाहें तो सोया भी एड कर सकते हैं।
- इसपर आप चाहें तो चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।
- अब लेट्यूस लीव्स को अच्छी तरह से रैप कर लें।
- हरी चटनी के साथ इसका मजा लें
लेट्यूस बर्गर कैसे फायदेमंद है?
सबसे पहले इस बर्गर की खासियत यह है कि ना तो इसमें तेल का इस्तेमाल हो रहा है और ना ही इसमें मैदे से बने बन का इस्तेमाल होता है। लेट्यूस के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें सूजन रोधी गुण होता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है, जबकि सोडियम, कैलोरी और फैट कम मात्रा में पाई जाती है। फाइबर और विटामिन सी वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। वहीं इसमें सभी तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। टोफू प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है यह भी भूख को कंट्रोल करता है।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों