herzindagi
What is the diet chart for PCOD patient

पीसीओडी कंट्रोल करना होगा आसान, फॉलो करें यह डाइट प्लान

क्या आप भी पीसीओडी से परेशान हैं। यह डाइट प्लान फॉलो करने से इसे कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
Editorial
Updated:- 2024-05-14, 17:00 IST

पीसीओडी यानी कि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यह एक सामान्य हार्मोनल डिसऑर्डर है जिससे आजकल की ज्यादातर महिलाएं परेशान हैं। इसके कारण अनियमित पीरियड, ओवेरियन सिस्ट, बालों का झड़ना, चेहरे पर दाने हो जाते हैं। इसके साथ ही प्रेग्नेंसी में भी दिक्कत आती है। पीसीओडी को कंट्रोल करने के लिए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली को फॉलो करना जरूरी होता है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे डाइट प्लान के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिससे पीसीओडी को कंट्रोल किया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन भसीन जानकारी दे रही हैं।

पीसीओडी कंट्रोल करने का डाइट प्लान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Simran bhasin (@dietician_simran_bhasin)

  • सुबह सुबह सबसे पहले आप एक गिलास सादा पानी पिएं। साथ ही एक चम्मच मिक्स सीड्स का सेवन करें। ये सीड्स में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखते हैं और बॉडी मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं जो कि वजन कम करने में काफी मददगार है।
  • नाश्ते में आप 1 मीडियम बोल स्प्राउट्स पोहा खाएं। इससे आपको ऊर्जावान रहने में मदद मिलेगी। पेट लंबे वक्त तक भरा रहेगा।
  • मिड मॉर्निंग में आप 1 कप ग्रीन टी पिएं इसके साथ ही आप एक बड़ा कटोरा पपीता खाएं। ये दोनों ही फाइबर से भरपूर होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं।
  • लंच में आप एक बड़ा कटोरा सलाद लें साथ ही आप लौकी का सूप पिएं। यह उच्च फाइबर सामग्री आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। यह पचने में भी आसान होते हैं।

यह भी पढ़ें-जानिए क्या होती है कार्ब साइकिलिंग, जिससे किया जा सकता है वजन कम

ovaries uterus shape

  • शाम के स्नैक्स में आप एक कप ग्रीन टी और 1 कटोरा भुना हुआ चना का भेल खाएं। यह इंफ्लेमेशन को कम करता है और ब्लड शुगर स्पाइक को भी रोकता है।
  • डिनर में आप एक बड़ा कटोरा सलाद का खाएं,इसके साथ ही आप 1 बाउल सूप का सेवन कर सकते हैं। डिनर करने के बाद एक गिलास सब्जियों का जूस भी पिएं। सोने से पहले एक कप ग्रीन टी जरूर पिएं। इस डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ ही दिन भर में कम से कम 1 लीटर फ्लैक्स सीड इंफ्यूज्ड वाटर जरूर पिएं।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- न्यू मॉम के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।