जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है तो वह सबसे अधिक ध्यान अपने खान-पान पर देती है। दरअसल, वह जो भी खाती है, उसका व्यापक असर ना केवल उसकी सेहत पर पड़ता है, बल्कि गर्भस्थ शिशु का विकास भी इससे प्रभावित होता है। शायद यही कारण है कि गर्भावस्था में खाने की हर चीज पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। प्रेग्नेंसी में महिलाओं को पोषक तत्वों से भरपूर फलों का सेवन करने की सलाह दी जाती है और इस लिहाज से एवोकाडो का सेवन करना उनके लिए लाभदायक हो सकता है।
चूंकि गर्भवती महिलाओं को बीमारियों का खतरा अधिक होता है, तो ऐसे में एवोकाडो का सेवन करने से उन्हें कई तरह के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। दरअसल, एवोकाडो में फोलेट और पोटेशियम जैसे कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। पोटेशियम और फोलेट दोनों में ही बच्चे के उचित और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने की क्षमता होती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डायटीशियन रितु पुरी आपको गर्भावस्था में एवोकाडो खाने के कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बता रही हैं-
एवोकाडो कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होता है। इसमें फोलेट के अलावा हेल्दी फैट्स भी खाए जाते हैं। जिसके कारण अगर एक गर्भवती महिला इसका सेवन करती है तो इससे गर्भस्थ शिशु के ब्रेन डेवलपमेंट में काफी मदद मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें- एवोकाडो खरीदते समय 2 इन बातों का रखें ध्यान
गर्भावस्था में अधिकतर महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस की समस्या होती है, जिसके कारण उन्हें सुबह-सुबह मतली, उल्टी व चक्कर आना आदि समस्याएं होती हैं। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या होती है तो आपको गर्भावस्था में एवोकाडो अवश्य खाना चाहिए। इसके सेवन से इन सभी समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलती है।
यह विडियो भी देखें
गर्भावस्था में एवोकाडो खाने का एक लाभ यह भी है कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसके कारण यह ना केवल गर्भवती स्त्री बल्कि उसके गर्भस्थ शिशु की सेहत का भी ख्याल रखता है। अगर एक गर्भवती स्त्री इसका सेवन करती है तो इससे उसका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और वह कई तरह की बीमारियों से खुद व अपने गर्भस्थ शिशु को बचा पाती है।
अधिकतर मामलों में यह देखने में आता है कि गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में आयरन की मात्रा कम हो जाती है। जिसके कारण ना केवल उन्हें बल्कि शिशु के विकास में भी समस्या आती है। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से अपने शरीर में आयरन का लेवल बूस्टअप करना चाहते हैं तो आपको एवोकाडो को अपनी डाइट का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- एवोकाडो को बनाना है डेली डाइट का हिस्सा तो इन आसान टिप्स की लें मदद
यह देखने में आता है कि जैसे-जैसे महिलाओं की गर्भावस्था का समय आगे बढ़ता है, उन्हें पाचन संबंधी कई समस्याएं होने लगती हैं। अमूमन इस स्थिति में महिलाओं को कब्ज आदि की परेशानी होती है। इस लिहाज से भी एवोकाडो का सेवन महिला के लिए लाभदायक हो सकता है। दरअसल, एवोकाडो में हेल्दी गुड फैट्स पाए जाते हैं और जिसके कारण यह आपके डाइजेशन व बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। एक गर्भवती महिला के लिए दिन में एक एवोकाडो का सेवन करना पर्याप्त रहता है।
गर्भवती स्त्री के लिए एवोकाडो का सेवन करने से एक लाभ यह भी होता है कि यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, तांबा, जस्ता, पोटेशियम, मैंगनीज और फास्फोरस होता है। ये पोषक तत्व मां और उसके बच्चे दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं, अगर एवोकाडो को एक गर्भवती महिला अपनी डाइट में शामिल करती है, तो यह शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद कर सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।