Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

बालों की केयर करने के लिए कमरख का ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप अपनी हेयर प्रॉब्लम्स से नेचुरली छुटकारा पाना चाहती हैं तो स्टारफ्रूट यानी कमरख को कुछ इस तरह इस्तेमाल करें।
Updated:- 2022-06-05, 17:03 IST
How To Use Starfruit

आज के समय में हर महिला किसी ना किसी तरह की हेयर प्रॉब्लम से जूझ रही है। किसी को हेयर फॉल की चिंता सता रही है, तो किसी को बालो के असमय सफेद होने की। ऐसे में अमूमन महिलाएं बिना सोचे-समझे मार्केट में मिलने वाले फैन्सी हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लग जाती हैं। इससे भले ही उन्हें रिजल्ट मिले, लेकिन यह काफी महंगे होते हैं। साथ ही, कभी-कभी इन हेयर प्रोडक्ट्स में कुछ केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो आपके बालों को फायदा कम और नुकसान अधिक पहुंचाता है।

ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करें और इन्हीं में से एक स्टारफ्रूट यानी कमरख। इसे अक्सर लोग अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं। लेकिन यह आपकी खूबसूरती का भी उतना ही बेहतरीन तरीके से ख्याल रखता है। स्टारफ्रूट पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, फोलिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसमें कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए, डी, बी-9, बी-12 और बी-6 भी होता है। जिसके कारण आपके बालों को लाभ मिलता है। आप अपनी डाइट के माध्यम से कमरख के फायदे हासिल कर सकती हैं और बालों की समस्याओं को भी दूर कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कमरख को बालों में इस्तेमाल करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

हेयर फॉल को रोकने के लिए ऐसे करें सेवन

starfruit for hair care

अगर आप किसी कारणवश इन दिनों हेयर फॉल की समस्या का सामना कर रही हैं तो कमरख का इस्तेमाल करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2 स्टारफ्रूट, कटा हुआ
  • 2 केले, कटे हुए
  • हरे अंगूरों का एक छोटा गुच्छा
  • कुछ स्ट्रॉबेरी आधी कटी हुई
  • खरबूजे की स्लाइस
  • क्रश किए हुए अखरोट
  • तुलसी की पत्तियां

इस्तेमाल का तरीका-

  • सभी फलों को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसमें क्रश्ड अखरोट और तुलसी को टॉप पर डालें।
  • आप सप्ताह में तीन बार इसका सेवन करें। जल्द ही आपको परिणाम दिखेंगे।
  • वैसे अगर आप चाहें तो कमरख के रस को भी बालों में अप्लाई कर सकती हैं। लेकिन कमरख का ऐसे ही सेवन करना अधिक प्रभावशाली माना जाता है।

इसे भी पढ़ें-आंखों की अच्छी सेहत के लिए इन फूड्स को कहें न

हेयर ग्रोथ के लिए ऐसे करें सेवन

How To Use Starfruit For Hair Care

कमरख सिर्फ बालों का झड़ना ही नहीं रोकता है, बल्कि यह बालों की ग्रोथ में भी मददगार है। इसके लिए आप इसका कुछ इस तरह सेवन कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 450 ग्राम कटे हुए स्टारफ्रूट
  • अदरक
  • 1 छोटा चम्मच नीबू का रस
  • 4 कप पानी
  • 1 चम्मच शहद
  • पुदीने की पत्तियां

इसे भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए अपनाएं सिर्फ ये 3 नुस्‍खे

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • एक ब्लेंडर में, पुदीने की पत्तियों को छोड़कर सभी सामग्री को डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
  • अब आप लिक्विड को एक जार में छान लें और बचा हुआ गूदा निकाल दें।
  • अब आप इस ड्रिंक को एक या दो पुदीने की पत्ती की मदद से गार्निश करें और इसका सेवन करें।
  • मजबूत बालों के लिए इस ड्रिंक को हफ्ते में 2 बार दोहराएं।
  • तो अब अपने बालों की चिंता कमरख पर छोड़िए। कमरख को इन तरीकों से डाइट में शामिल करें और नेचुरल तरीके से घने, लंबे व मजबूत बाल पाइए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।