herzindagi
image

Winter Black Hair: सर्दियों में सफेद बाल होंगे जड़ से काला करने के लिए सरसों के तेल में मिलाएं ये 2 चीजें; 1 महीने में दिख सकता है फर्क

Winter Black Hair Naturally: सर्दियों में सफेद बालों को काला करने में काफी उलझन होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई मेहंदी या डाई लगाने में ठंड लगती है। ऐसे में आप सरसों के तेल में घर पर रखी 2 खास चीजों का इस्तेमाल करें। इससे आपके बाल नेचुरली काले नजर आएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-12-05, 18:27 IST

सर्दियों में बालों से जुड़ी कई सारी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से महिलाएं अक्सर बालों की सही केयर करना भूल जाती हैं, लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी सफेद बाल होने की वजह से होती है। उम्र से पहले सफेद बालों छिपाना सबसे ज्यादा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को बालों में मेहंदी और डाई लगाने में काफी उलझन होती है। कई सारी महिलाओं को ठंड लगने लगती है। ऐसे में आप डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 में स्थित है। उनके द्वारा बताई गई चीजो को सरसों के तेल में मिक्स करके इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल काले नजर आएंगे। आइए आर्टिकल में आपको इस नुस्खे के बारे में बताते हैं।

बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल में किन 2 चीजों को मिलाएं?

  • बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसके साथ आप 2 चीजों को मिक्स करें। इससे आपके बाल काले नजर आएंगे।
  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में सरसों का तेल लेना है।
  • इसमें आपको करी पत्ता और कलौंजी को डालना है।
  • करी पत्ता, कलौंजी और सरसों के तेल को पकाना है।

2 - 2025-12-05T134639.187

  • जब सरसों का तेल ठंडा हो जाए, इसे छानकर रख लेना है।
  • इसके बाद आपको इसे सुबह के समय बालों की जड़ों में और सफेद बालों में लगाकर मसाज करनी है।
  • फिर बालों को 30 मिनट बाद शैंपू से साफ कर लेना है।
  • इसके इस्तेमाल से आपके बाल 1 महीने में काले नजर आ सकते हैं।

सरसों के तेल को बालों में लगाने के फायदे

सरसों के तेल में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, साथ ही विटामिन ई, पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में इसमें मिलाए गए करी पत्ते से बाल नरिश होते हैं। कलौंजी बालों को काला करने में मदद करती है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

White-hair-care

इसे भी पढ़ें: सफेद बालों को काला करने के लिए बनाएं ये खास Hair Pack, जानें इसके कमाल के फायदे

बालों को नेचुरली सफेद करने के फायदे

बाजार की डाई में कई सारे केमिकल मिले होते हैं, जिसकी वजह से बाल 15 दिन के लिए काले होते हैं। इसके बाद बाल सफेद नजर आने लगते हैं। ऐसे में आप अगर नेचुरली बालों को काला करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छे हैं घरेलू नुस्खे। इन सभी चीजों को लगाने से आप बाल काले नजर आएंगे। साथ ही आप केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बचेंगी।

3 - 2025-12-05T134637.269

इसे भी पढ़ें: Homemade Hair Dye: प्याज के छिलकों से घर पर बनाएं हेयर डाई, जानें कैसे करें इस्तेमाल

बालों को काला करना आसान तरीका है। इसका इस्तेमाल आप 1 महीने तक करें। आपको बाजार की हेयर डाई इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके बाल नेचुरली काले हो जाएंगे।

नोट: बालों को काला करने के लिए पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।