Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Hair Care Tips: लंबे और घने बालों के लिए मेथी और नारियल तेल का करें इस्तेमाल

Long Thick Hair: लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। ऐसे में हम अक्सर बाजार में मिलने वाले हेयर मास्क या पैक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप अगर बालों की ग्रोथ को अच्छा करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मेथी दाना और नारियल तेल का इस्तेमाल करें।
Updated:- 2025-12-02, 20:45 IST
image

लंबे बाल हम सभी को अच्छे लगते हैं। इसी वजह से अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं। कई बार तो पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं, लेकिन आप इस बार मेथी दाना और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। ये दोनों चीजें बालों के लिए अच्छी होती है। आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कैसे आप इसका इस्तेमाल करके बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं।

बालों के लिए मेथी दाना और नारियल तेल के फायदे

लंबे और घने बालों के लिए मेथी दाना और नारियल तेल दोनों ही बालों के लिए अच्छे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर होते हैं, जबकि नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों की गहराई से हाइड्रेट करता है। साथ ही बालों की ग्रोथ को अच्छा करते हैं। इसलिए आपको जरूर इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।

2 - 2025-12-02T160712.145

बालों की ग्रोथ के लिए कैसे करें मेथी दाना और नारियल तेल का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मेथी दाने को रातभर भिगोकर रखना है।
  • अगली सुबह आपको मेथी दाना पीसकर इसे एक कटोरी में रखना है।
  • फिर इसमें आपको नारियल का तेल मिक्स करके अच्छे से पकाना है।
  • इसके बाद आपको इसे छानकर एक जार में रख लेना है।
  • फिर इसे बालों में अप्लाई करना है।

3 - 2025-12-02T160714.042

 

इसे भी पढ़ें: रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

बालों में मेथी दाना और नारियल तेल लगाने का तरीका

  • इसके लिए आपको आपको इस मिश्रण को लगाने से पहले बालों को पार्टिशन में बांटना है।
  • फिर अपनी उंगलियों से बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करनी है।
  • इसके बाद आपको इसे 30 मिनट के लिए लगे रहने देना है।
  • फिर बालों को शैंपू से साफ कर देना है।
  • इस तरह से आप बालों की ग्रोथ को अच्छी कर सकती हैं। साथ ही बिना केमिकल के प्रोडक्ट को इस्तेमाल कर सकती हैं।

Long hair care (2)

 

इसे भी पढ़ें: Hibiscus Hair Oil: बालों के लिए ऐसे इस्तेमाल करें गुड़हल का तेल, शाइनिंग हेयर के लिए है बेस्ट

इन चीजों को इस्तेमाल करके आप बालों की ग्रोथ को अच्छा कर सकती हैं। साथ ही स्कैल्प को हेल्दी रख सकती हैं। आपको इन सभी चीजों का इस्तेमाल एक बार जरूर करना चाहिए। एक बार लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। इससे आपको किसी तरह की प्रॉब्लम नहीं होगी।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।