Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

आपके लिवर को हेल्दी बना सकती हैं ये 5 चीजें, रोजाना करें डाइट में शामिल

अगर आपकी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो तुरंत अपनी डाइट में बदलाव शुरू करें। हेल्दी चीजें खाएं और अनहेल्दी और बाहर की चीजों को पूरी तरह अवॉइड करें। इन 5 चीजों को डाइट में शामिल करने से लिवर हेल्दी होता है।
Updated:- 2025-08-09, 13:01 IST
image

क्या आपको पता है कि लिवर हमारे शरीर तो डिटॉक्स करने का काम करता है और लिवर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर न केवल शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं, बल्कि हम कई बीमारियों से भी घिर जाते हैं। गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है या फिर लिवर को अधिक काम करना पड़ता है, तो इसकी वजह से थकान, ब्लोटिंग, बेली फैट और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें होती हैं। फैटी लिवर की वजह से लिवर फंक्शन प्रभावित होता है। अगर आप फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करना चाहते हैं या इससे बचकर लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करें। ये हेल्दी फूड्स लिवर हेल्थ को सुधारते हैं, लिवर में जमा फैट कम करते हैं और लिवर रिपेयर में मदद करते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

आंवला-ऐलोवेरा जूस

Amla soaked in turmeric water
सुबह के समय आंवला और ऐलोवेरा का जूस पिएं। यह विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये लिवर सेल्स को प्रोटेक्ट करने में मदद करता है। यह फैट को तेजी से मेटाबोलाइज करता है, जिससे लिवर में फैट जमा नहीं होता है और अगर जम गया है, तो यह धीरे-धीर कम होने लगता है।

धनिया-पुदीना की चटनी

धनिये और पुदीने की चटनी, डाइजेशन को सुधारने और लिवर इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करती है। लंच के साथ इसे जरूर लें। इससे लिवर फंक्शन में सुधार होता है और लिवर में जमा गंदगी बाहर निकलती है। खासकर, गर्मियों में इसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है।

लौकी, तोरी और टिंडे जैसी सब्जी खाएं

आमतौर पर ज्यादातर लोग इन सब्जियों के नाम से मुंह बना लेते हैं। लेकिन, ये एल्कलाइन फूड्स असल में लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ये चीजें लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं और हाजमे को दुरुस्त करती है। ये एल्कलाइन सब्जियां डाइजेशन को सुधारने का काम करती हैं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

चुकंदर का सलाद

beetroot for bp
चुकंदर, लिवर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चुकंदर में बिटाइन होता है। यह लिवर के कामकाज को सुधारता है और इसे डिटॉक्स करता है। यह बाइल फ्लो को बेहतर बनाने और लिवर में जमा फैटी एसिड को कम करता है। आप इसे सलाद और जूस के तौर पर डाइट में शामिल क सकती हैं।

लहसुन

garlic for high bp
खाली पेट लहसुन की कली खाना भी लिवर के लिए फायदेमंद रहेगा। इससे डिटॉक्स एंजाइम्स एक्टिवेट होते हैं। लहसुन में एंटी-ऑक्सीडेंट और सल्फर होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करता है और लिवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करके लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है।

 

यह भी पढ़ें- World Liver Day: घर पर ही इन संकेतों से कर सकते हैं आप फैटी लिवर की पहचान, डॉक्टर से समझें

 

अगर आपको फैटी लिवर के लक्षण महसूस हो रहे हैं या रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, तो इस पर तुरंत ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।