वेट लॉस के लिए बनाएं यह हेल्दी चाय, मिलेंगे कई फायदे

वजन कम करने के लिए अगर आप कई सारे तरीके अपना चुकी हैं, तो अब एक्सपर्ट की बताई इस हर्बल चाय को ट्राई करके देखें। आपको फर्क जरूर नजर आएगा।

is it OK to drink jasmine tea everyday

वजन घटाने के लिए अक्सर लोग बहुत कोशिशें करते हैं। लेकिन सही जानकारी न होने की वजह से उनकी कोशिशें बेकार हो जाती हैं। सबसे पहले तो यह जानना जरूरी है कि वजन घटाने के लिए आपको भूखा रहने की जरूरत नहीं है। कोई भी एक्सपर्ट वेट लॉस के लिए भूखे रहने की सलाह नहीं देता है। आपको बस हेल्दी चीजों को सही समय पर और सही तरीके से डाइट में शामिल करना है। साथ ही फिटनेस रूटीन, स्ट्रेस लेवल, नींद और भी कई चीजों पर ध्यान देना होगा। यहां हम आपको वेट लॉस में मदद करने वाली एक हर्बल चाय के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

जैस्मीन हर्बल टी

healthy tea for weight loss

यह चाय वजन कम करने में मदद कर सकती है। इस चाय को आजकल लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस चाय को बनाने के लिए चमेली के सफेद फूलों का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी खुशबू भी अच्छी होती है और गुणों से भी भरपूर होते हैं। इन फूलों का उपयोग ग्रीन टी को खुशबूदार बनाने के लिए भी किया जाता है। यह ग्रीन टी से ज्यादा अलग नहीं होती है लेकिन इसके फायदे ज्यादा होते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इसे दिन में 2-3 बार पिया जा सकता है। हालांकि इसके ज्यादा उपयोग से नुकसान भी हो सकते हैं।

जैस्मीन हर्बल चाय के फायदे

what can i do to lose weight fast

  • जैस्मीन चाय में प्राकृतिक रूप से कैलोरीज कम होती हैं। इसके 1 कप में लगभग 2 कैलोरी होती हैं। अगर आप अपनी दूध वाली चाय की जगह इसे पीना शुरू करती हैं, तो वजन कम हो सकता है।
  • ग्रीन टी की तरह ही जैस्मीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कैफीन कंटेट होता है। यह फैट के ऑक्सीडेशन को सुधार कर वजन घटाने में मदद कर सकती है।
  • यह मेटाबॉलिज्म सुधारने में भी मदद करती है। मेटाबॉलिज्म सुस्त होने पर वेट लॉस नहीं होता है, ऐसे में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर यह वेट लॉस को बढ़ावा देती है।
  • अगर आप इसे दिन में 2-3 बार कुछ दिनों के लिए लगातार पीते हैं, तो इससे वजन पर असर साफ नजर आ सकता है।
  • इसके साथ डाइट में अन्य बदलाव और एक्सरसाइज (वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज) भी जरूरी है।
  • इसे अधिक मात्रा में न पिएं वरना शरीर में कैफीन कंटेट बढ़ सकता है। इससे जी मितलाना, उल्टी आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP