क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं आम खा सकती हैं? एक्सपर्ट से जानें

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-06-04, 21:40 IST

आम खाने से सेहत को खूब फायदे मिलते हैं लेकिन अक्सर प्रेग्नेंट महिलाएं आम खाने से हिचकिचाती हैं। आइए जानते हैं क्या गर्भवती महिलाएं आम खा सकती हैं या नहीं?

What is the best fruit for pregnancy
What is the best fruit for pregnancy

गर्मियों का मौसम कुछ लोगों को सिर्फ इसलिए पसंद आता है क्योंकि इस मौसम में लोग आम का मजा जी भर के लेते हैं। गर्मियों का सीजन आते ही बाजार में आम का अंबार लग जाता है। मीठे और रसीले आम खाकर जहां मन खुश हो जाता है तो वहीं इससे कई सारे पोषक तत्व भी मिलते हैं। वहीं अक्सर आपने सुना होगा की प्रेग्नेंसी में महिलाएं आम खाने से परहेज करती हैं। अब सवाल है कि क्या सच में प्रेगनेंसी के दौरान आम का सेवन करना नुकसानदायक है? अगर आप भी इसे लेकर असमंजस में रहते हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि गर्भावस्था में आम खाना चाहिए या नहीं। इस बारे में Dr. Chetna Jain Director Dept of Obstetrics & gynecology Cloudnine Group of hospitals, Sector 14, Gurgaon जानकारी दे रही हैं।

क्या प्रेग्नेंसी में महिलाएं आम खा सकती हैं?

aam

एक्सपर्ट के मुताबिक गर्भवती महिलाएं गर्मियों के मौसम में आम का सेवन कर सकती हैं। इससे महिलाओं को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन b6, फोलिक एसिड होता है जो फीटस के स्पाइनल डिफेक्ट्स को रोकने में मदद करता है। फाइबर होता है जो कब्ज को रोकता है। विटामिन डी, एंटीऑक्सीडेंट सहित और भी कई सारे पोषक तत्व होते हैं। यह एनर्जी बूस्टर है इससे गर्भवती महिलाओं को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलता है। लेकिन इन सब के बावजूद प्रेग्नेंसी में संभल कर सीमित मात्रा मे ही आम का सेवन करना चाहिए।

एक्सपर्ट की राय

pregnant lady

एक्सपर्ट की मानें तो इसका ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकती है और डायबिटीज हो सकती है, जो कि मां और बच्चे दोनों को नुकसान पहुंचाता है। दिन भर में 200 ग्राम से ज्यादा ना खाएं।

इससे दस्त और डायरिया का भी खतरा बना रहता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि बाजार में मिलने वाले आम में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में ऑर्गेनिक आम का सेवन करें, अगर ऑर्गेनिक आम नहीं मिलता है तो आम को खाने से पहले सोडा वाटर में डालकर कुछ देर तक रखें, फिर छिलका उतार कर इसका सेवन करें। अगर गर्भवती महिलाएं इन सभी सावधानियों के साथ आम खाती हैं तो इसे खाने में कोई हर्ज नहीं है।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक हल्का और जल्दी डिनर करने से क्या होता है?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP