herzindagi
what happens when you have light and early dinner for a month

क्या आप जानती हैं 1 महीने तक हल्का और जल्दी डिनर करने से क्या होता है?

सेहतमंद रहने और वजन कम करने के लिए, डिनर जल्दी और हल्का करने की सलाह दी जाती है। एक महीने तक डिनर में ये बदलाव करने से क्या होगा, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-11, 13:13 IST

सेहतंमद रहने के लिए कई अच्छी आदतों को अपनाना जरूरी होता है। अगर हम अपनी जीवनशैली और खान-पान में कुछ बदलाव करेंगे, तो काफी हद तक बीमारियों से बचा जा सकता है। कहा भी जाता है कि 'तंदुरुस्ती हजार नियामत है', यह बात पूरी तरह से सच भी है। इसलिए, तंदरुस्त रहने के लिए, आपको कुछ खास बदलाव करने चाहिए। रात को जल्दी डिनर करना और डिनर को हल्का रखना, इन्हीं बदलावों में से एक है। एक्सपर्ट के मुताबिक, हल्का और जल्दी डिनर करने से सेहत को कई लाभ होते हैं। अगर आप लगातार 1 महीने तक, डिनर जल्दी और हल्का करेंगी, तो इससे क्या होगा, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

1 महीने तक हल्का और जल्दी डिनर करने से क्या होता है? (Can you lose weight by eating dinner earlier?)

early and lught dinner benefits

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, आपको डिनर 7 या मैक्सिमम 8 बजे तक कर लेना चाहिए। जहां, नाश्ता आपको हैवी करना चाहिए। वहीं, डिनर एकदम हल्का रखें।
  • अगर आप डिनर जल्दी कर लेती हैं, तो इससे डिनर करने और सोने के समय के बीच 2-3 घंटे का गैप होता है। यह अंतर खाना अच्छे से पचाने में मदद करता है।
  • रात को  पेट और आंतों में एसिड और एंजाइम का सीक्रेशन होता है। ऐसे में डिनर हल्का करने से, खाना आसानी से पच जाता है।
  • हल्का और जल्दी डिनर करने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
  • इससे वेट लॉस में भी मदद मिलती है। रात के खाने और सुबह के नाश्ते के बीच होने वाला 12-14 घंटे का गैप वेट लॉस के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

earlydinner benefits

  • डिनर जल्दी और हल्का करने से शरीर में हार्मोनल बैलेंस भी बना रहता है। 
  • इससे लिवर आसानी से डिटॉक्स होता है और वह सेहतमंद रहता है।
  • रात को हल्का खाना खाने से, नींद भी अच्छी आती है। साथ ही, एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होती है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और आप अधिक फ्रेश व एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप एक महीने तक हल्का और जल्दी डिनर करेगी, तो इससे नींद अच्छी आती है और मेंटल हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- क्या वाकई डिनर के बाद वॉक करना सेहत के लिए अच्छा होता है?

 

1 महीने तक अगर आप हल्का और जल्दी डिनर करेंगी, तो शरीर में ये बदलाव हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।