herzindagi
image

रात में सोने से पहले पानी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? एक्सपर्ट से जानें

अक्सर लोग रात को सोने से पहले पीना पीते हैं। माना जाता है कि इससे कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन, क्या यह वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है, चलिए जानते हैं।
Updated:- 2024-10-22, 16:47 IST

हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी है। शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालना हो, वजन कम करना हो, स्किन को ग्लोइंग बनाना हो या डाइजेशन को दुरुस्त रखना हो, सभी चीजों के लिए, शरीर का हाइड्रेट रहना जरूरी है। अगर आप कम मात्रा में पानी पीती हैं, तो इससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। इसकी वजह से और भी कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। खाने से पहले गुनगुना पानी पीना आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है और इसे डाइजेशन व वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद बताया जाता है। अक्सर लोग सुबह खाली पेट पानी पीते हैं। यह भी फायदेमंद होता है। लेकिन, खाली पेट 1-2 गिलास से ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए। सोने से पहले पानी पीने को भी लोग आजकल हेल्दी आदत मानते हैं। लेकिन, क्या यह वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

क्या वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है सोने से पहले पानी पीना? (Should You drink water before sleep?)

water before bed

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आपको सोने से पहले बेशक पानी पीना चाहिए। लेकिन, सोने से तुरंत पहले नहीं बल्कि डिनर के लगभग एक घंटे बाद और सोने से 2 घंटे पहले पानी पिएं।
  • इससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • इससे बॉडी टेंप्रेचर बैलेंस रहता है और रात में शरीर खुद को अच्छे से क्लीन कर पाता है। ऐसा करने से डाइजेशन भी दुरुस्त होता है।
  • इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और सुबह पेट आसानी से साफ होता है। कई बार सुबह सोकर उठने पर आपको डिडाइइड्रेशन की वजह से सिरदर्द महसूस हो सकता है। अगर आप रात को पानी पीकर सोएंगी, तो सुबह ऐसा नहीं होगा।
  • रात को सोने से पहले पानी पीना बेशक फायदेमंद है। लेकिन, अगर आप सोने से तुरंत पहले पानी पिएंगी, तो इससे बार-बार यूरिन आएगा और नींद पूरी नहीं हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई सुबह उठते ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

things you should add to morning skin care routine for natural glow

  • नींद की कमी की वजह से सिरदर्द और थकान हो सकती है। वहीं, पूरी नींद न मिलने का असर, दिल पर भी होता है। ऐसे में सोने से तुरंत पहले पानी न पिएं।
  • इसका सही तरीका यह है कि आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले पानी पिएं और इसे भी आपको बहुत अधिक मात्रा में नहीं पीना है। सोने से 2 घंटे पहले अगर आप 1-2 गिलास पानी पिएंगी, तो यह सही रहेगा।
  • अगर आप सोने से तुरंत पहले पानी पिएंगी, तो इसके चलते नींद पूरी न होने के कारण, डाइजेशन भी खराब हो सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- बीपी लो होने पर पानी में मिलाकर पिएं ये 2 चीजें, तुरंत मिलेगी ताकत

 

एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि सेहतमंद रहने के लिए बेशक पानी पीना बहुत जरूरी है। लेकिन, इसकी मात्रा, समय और तरीका हर किसी के लिए अलग हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।