herzindagi
How much water should I drink as soon as I wake up

क्या वाकई सुबह उठते ही पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

आजकल सुबह उठकर, खाली पेट पानी पीने की आदत को काफी हेल्दी माना जाता है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार, क्या यह वाकई फायदेमंद है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-08, 19:20 IST

सेहतमंद रहने के लिए, हम कई अच्छी आदतों को अपनाते हैं। इनमें से कई आदतें वाकई सेहत के लिए अच्छी होती हैं। लेकिन, कई आदतें हम सिर्फ दूसरों की देखा-देखी शुरू कर देते हैं, जो असल में नुकसानदेह तो नहीं होती हैं, पर सबके लिए फायदेमंद भी नहीं होती हैं। आजकल, सुबह उठकर पानी पीने की आदत को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार, क्या यह वाकई फायदेमंद है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। वह आयुर्वेद में एमडी हैं और उन्हें इस फील्ड में 17 सालों का अनुभव है।

क्या वाकई सेहत के लिए फायदेमंद है सुबह खाली पेट पानी पीना? (How much water should I drink as soon as I wake up)

drinking water early monring

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन, आपको इसका सही समय पता होना चाहिए।
  • सुबह उठकर पानी पीने को आयुर्वेद में 'ऊषापान' कहा जाता है और इसके लिए सही समय भी बताया गया है।
  • आयुर्वेद के अनुसार, ऊषापान करने का यानी सुबह उठकर, खाली पेट पानी पीने का सही समय, ब्रह्म मुहूर्त है। 
  • अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं, सूरज निकलते से पहले आपके जागने का समय है, तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • जो लोग, सूरज उठने के 2-3 घंटे बाद या उससे भी देर से उठते हैं, उनके लिए यह इतना फायदेमंद नहीं है।water in fasting
  • आपको सुबह उठकर कितना पानी पीना है, यह आपके उठने के समय और जठराग्नि पर निर्भर करता है।
  • आयुर्वेद के अनुसार, डाइजेस्टिव फायर यानी जठराग्नि का सही होना, सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है।
  • अगर आप सही समय पर पानी पीती हैं, तो इससे डाइजेस्टिव फायर को लाभ होता है। लेकिन, गलत समय पर पानी पीना इसे नुकसान भी पहुंचा सकता है।
  • सुबह आपको केसर या किसी अन्य हर्ब को डालकर, इंफ्यूजड वॉटर पीना है या फिर गुनगुना पानी पीना है, ये आपकी हेल्थ कंडीशन और शरीर की प्रकृति पर निर्भर करेगा। इसलिए, सभी को एक ही जैसी सलाह नहीं दी जा सकती है। 
  • इसके साथ ही, सुबह उठकर आपको बहुत ज्यादा पानी भी नहीं पीना है। 1 गिलास पानी पीना काफी रहेगा।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- पानी पीते वक्त बिल्कुल न करें ये गलतियां

सेहतमंद रहने के लिए, आपको सुबह उठकर सही तरीके से पानी पीना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- क्या है साइलेंट डिहाइ़ड्रेशन? समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।