रात को करवट बदलते बीत जाते हैं कई घंटे लेकिन नींद रहती है आंखों से दूर...तो बिस्तर पर करें ये 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

अगर रात को बिस्तर पर लेटने के बाद भी घंटों आप करवट बदलते हुए बिताती हैं और नींद आपकी आंखों से कोसों दूर रहती है, तो बिस्तर पर इन 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को करें। इससे अच्छी नींद आएगी।  
image

आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, स्क्रीन टाइम और अनियमित जीवनशैली के कारण नींद न आना, एक आम समस्या बन चुकी है। कई लोग रात में घंटों करवट बदलते रहते हैं लेकिन नींद आंखों से कोसों दूर रहती है। नींद न आने को कई बार लोग हल्के में ले लेते हैं लेकिन असल में यह एक बड़ी समस्या है। अच्छी नींद न केवल दिमाग को रिलैक्स देती है, बल्कि शरीर को एनर्जी देने के लिए भी बहुत जरूरी है। अगर आप भी देर रात तक जागते रहते हैं और आपको आसानी से नींद नहीं आती है, तो बिस्तर पर कुछ आसान स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपकी मुश्किल हल हो सकती है। सबसे कमाल की बात यह है कि इन्हें आपको बिस्तर में ही करना है। ये स्ट्रेचिंग मांसपेशियों को रिलैक्स करने, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने और दिमाग को शांत करने में मदद करती हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

एक्सरसाइज 1

  • सबसे बिस्तर पर पीठ के बल लेट जाएं।
  • दोनों पैरों को सीधा रखें और फिर दाहिने पैर को मोड़कर बाईं तरफ ले जाएं।
  • सिर को दाईं तरफ घुमाएं और हाथों को दोनों तरफ फैलाएं।
  • इस स्थिति में आपको 30 सेकेंड रुकना है और फिर ऐसा ही दूसरी तरफ करें।
  • इससे रीढ़ की हड्डी की जकड़न कम होती है।
  • पेट और कमर की मसल्स रिलैक्स होती हैं।
  • दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

एक्सरसाइज 2

2 (6)
आपको सीधा लेटना है।
अब पैरों को ऊपर की तरफ उठाएं।
अब अपनी जांघों को हाथों से पकड़ें।
आप घुटनों को सीधा हवा में रखें या सीने से टच करवाएं।
इसे कुछ देर होल्ड करें।
इससे पेट में जमा गैस बाहर निकलेगी, पैरों का दर्द कम होगा।
शरीर रिलैक्स होगा और अच्छी नींद आएगी।

एक्सरसाइज 3

  • आप सुखासन में बैठ जाएं।
  • अब अपने सीधे हाथ को बाएं हाथ की तरफ स्ट्रेच करें।
  • इस समय पर अपनी गर्दन और बाकी शरीर को आपको दूसरी तरफ स्ट्रेच करना है।
  • कुछ देर इस पोजिशन में रहें और फिर इसे दूसरी तरफ से दोहराएं।
  • यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज हाथ और कमर की अकड़न और दर्द को कम कर सकती है।

यह भी पढ़ें- रातभर नींद न आने के कारण बनी रहती है दिनभर थकान, कर लीजिए ये 5 काम...बिस्तर पर जाते ही झट से लग जाएगी आंख

अच्छी नींद लाने के लिए सोने से पहले ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP