मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से क्या होता है?

मानसून में मौसमी इंफेक्शन्स से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। अदरक और तुलसी आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं। क्या आप जानती हैं कि मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से क्या होता है?
image

मानसून में मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और इंफेक्शन्स अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। इनसे बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। क्या आपको पता है कि इन मौसमी इंफेक्शन्स को दूर रखने का हल असल में हमारी रसोई में ही छिपा है। हमारे भारतीय घरों में कई ऐसी चीजें हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं और अगर इनका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। अदरक और तुलसी भी सेहत के लिए बहुक फायदेमंद होती हैं। खासकर, मानसून में इनका सेवन काफी फायदेमंद होता है। क्या आप जानती हैं कि मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से क्या होता है? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से क्या होता है?

kadha for cold and cought

  • आपको 1 इंच कद्दूकस की हुई अदरक और 4-5 तुलसी की पत्तियों को लगभग डेढ गिलास पानी में उबालना है। इसे आधा रह जाने तक उबालें फिर इसे छानकर इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिलाएं और इसे सोने से पहले पिएं।
  • तुलसी और अदरक दोनों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे मानसून में वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है।
  • मानसून में अक्सर गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होती हैं। अदरक, पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है और तुलसी पेट की गर्मी को शांत करती है और डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है।
  • अगर आपको खांसी, गले में खराश या जुकाम जैसी दिक्कतें हैं, तो यह काढ़ा किसी रामबाण से कम नहीं है। अदरक गले की सूजन को कम करता है और तुलसी इंफेक्शन को कंट्रोल करती है। यह हल्के बुखार को भी कम करता है।
  • तुलसी एक नेचुरल एडाप्टोजेन है जो तनाव के स्तर को कम करती है। रात को इसे पीने से दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

ginger and turmeric for period pain

  • यह ड्रिंक, शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है। इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और स्किन हेल्दी होती है।
  • अदरक में पाए जाने वाले जिंजरॉल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मानसून में बढ़ने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन आसानी से कम होता है।
  • काली मिर्च भी सीने में जमा बलगम को बाहर निकालती है और खांसी में राहत देती है।

यह भी पढ़ें- 15 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में अजवाइन और नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

मानसून में सोने से पहले पानी में अदरक और तुलसी उबालकर पीने से आपको शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP