रातभर नींद न आने के कारण बनी रहती है दिनभर थकान, कर लीजिए ये 5 काम...बिस्तर पर जाते ही झट से लग जाएगी आंख

अगर आपकी आधी रात करवट बदलते हुए बीत जाती है...दिनभर थकने के बाद भी रात में नींद आना बहुत मुश्किल होता है, तो एक्सपर्ट के बताए ये 5 जरूर करें। इससे आपको झट से नींद आ जाएगी।
image

नींद न आने को अक्सर लोग नॉर्मली ले लेते हैं। लेकिन, असल में यह कई बीमारियों की जड़ बन सकती है। सेहतमंद रहने के लिए, अच्छी नींद बहुत जरूरी है। जब नींद पूरी नहीं होती है, तो दिनभर थकान बनी रहती है, कुछ भी करने का मन नहीं होता है और पाचन पर भी इसका असर हो सकता है। नींद न आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभार नींद आने में मु्श्किल होना आम बात है। लेकिन, अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है तो यह इस बात संकेत है कि या तो शरीर में कोई दिक्कत पनप रही है, मेंटल हेल्थ सही नहीं है या आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको रात में सोने से पहले करना है और जो अच्छी नींद लाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

अच्छी नींद लाने में मदद करेंगे ये 5 काम, बिस्तर पर जाने से पहले जरूर करें

  • अमूमन रात को नींद न आने का कारण स्ट्रेस होता है। हमारे दिमाग में जब बहुत सारी बातें चल रही होती हैं, हम ओवरथिंकिंग करते हैं, तो उसकी वजह से भी नींद नहीं आती है। अगर आपके दिमाग में कई बातें चल रही हैं, तो उन्हें डायरी मे लिख लें। इससे दिमाग हल्का होता है और स्ट्रेस कम होता है।

sleep and pcod health

  • इसके अलावा, आप सोने से पहले कोई पॉजिटिव विचारों वाली किताब पढ़ें। इससे भी अच्छी नींद आती है।
  • सोने से पहले आप तुलसी की चाय पिएं या जायफल और हल्दी वाला दूध पिएं। इससे भी तनाव कम होता है, दिमाग शांत होता है और अच्छी नींद आती है। दूध में मौजूद ट्रिप्टोफैन शरीर में मेलाटोनिन यानी हैप्पी हार्मोन के स्तर को बढ़ाता है और नींद अच्छी आती है।
  • सोने से पहले हैवी मील्स लेने से बचें। इसे पचाना मुश्किल होता है और नींद नहीं आती है। वहीं, दिन ढलने के बाद कैफीन ड्रिंक्स न लें।
  • रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें। शरीर का बायोलॉजिकल क्लॉक सेट हो जाएगा, तो आपको अपने आप उस समय पर नींद आने लगेगी।

यह भी पढ़ें-Sound Sleep: 5 मिनट में झट से आ जाएगी नींद, आजमाएं नानी मां का यह रामबाण नुस्खा

difficulty in sleeping
  • अगर आपको रात को नींद नहीं आती है, तो सोने से पहले हाथ-पैर और मुंह को गुनगुने पानी से धोएं। आप हल्के गर्म पानी से नहा भी सकती हैं।
  • सोने से पहले नाक के दोनों नथुनों में गाय के घी की दो बूंदे डालने से भी अच्छी नींद आती है।

यह भी पढ़ें- Sound Sleep: नींद आने में होती है मुश्किल? सोने से पहले पिएं यह चाय

अच्छी नींद लाने के लिए सोने से पहले ये काम करें ताकि झट से नींद आ जाए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP