गर्मियों में रोज आम पन्ना पीना सही है?

गर्मियों में आम पन्ना ही तो सहारा होता है शरीर को ठंडक पहुंचाने का। कुछ लोग दिन भर में कई बार इस ड्रिंक को पीने लगते हैं, जब तक गर्मी रहती है धड़ल्ले से आम पन्ना पिया जाता है। लेकिन क्या इतना आम पन्ना पीना सही है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-04, 18:16 IST
image

गर्मियों के मौसम में लोग ज्यादातर सेहत को ध्यान में रखते हुए देसी ड्रिंक पीते हैं।इसमें आम पन्ना का नाम सबसे पहले आता है। यह पीने में स्वादिष्ट तो लगता ही है, लू से भी बचाता है। इसे दादी-नानी के जमाने से पिया जा रहा है। कच्चे आम से पना यह ड्रिंक खट्टा मीठा लगता है। इस वजह से लोग इसे रोजाना पीने लगते हैं। अब सवाल है कि क्या इसे रोजाना पीना सुरक्षित और लाभकारी है ?इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Dr. Anjana Kalia, Ayurvedic Doctor and Nutritionist, at Anjana Kalia‘s Diet Clinic, Delhi.

गर्मियों में रोज आम पन्ना पीना सही है?

aam-panna-

एक्सपर्ट बताती है कि आम पन्ना में मुख्य रूप से कच्चा आम, पुदीना, भुना हुआ जीरा, काला नमक और गुड़ या शक्कर मिलाया जाता है कच्चा आम विटामिन सी का बढ़िया स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह ड्रिंक शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित बनाए रखना है, जो गर्मियों में विशेष रूप से जरूरी भी होता है।

वहीं आयुर्वेद के मुताबिक आम पन्ना शरीर के पित्त प्रकृति को शांत करता है और गर्मी से पैदा होने वाली थकावट, सिरदर्द और मतली जैसी समस्याओं में राहत देता है। यह पेट को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर करता है। बच्चे बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए यह नेचुरल और बेहतरीन उपाय है, जिससे लू से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें

aam-panna-DAILY DRINK

हालांकि, किसी भी चीज का अधिकता नुकसानदेह होता है। अगर आम पन्ना में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी या नमक मिलाया जाए तो मधुमेह या उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है ऐसे में इन रोगियों को इसे सीमित मात्रा में और बिना मीठा या काम मीठा बनाकर सेवन करना चाहिए साथी जिनके पाचन तंत्र ज्यादा संवेदनशील हो तो ज्यादा आम पन्ना पीने से पेट में गैस और एसिडिटी हो सकती है।

एक्सपर्ट कहती हैं कि उनके मुताबिक आम पन्ना को गर्मियों में रोज पीना सुरक्षित है, बशर्ते इसे संतुलित मात्रा और सही तरीके से तैयार किया जाए। एक गिलास रोजाना पर्याप्त होता है। शुद्ध पानी, ताजा और साफ कच्चे आम, सीमित शक्कर और मसाले के साथ तैयार किया गया आम पन्ना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह भी पढ़ें-क्‍या आपको पता है गर्मियों में रोज 1 आम खाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP