Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:03 AM IST

काले चने रोज खाने से क्या होता है?एक्सपर्ट से जानें

काले चने तो हम सभी खाते हैं, लेकिन क्या होगा जब कोई व्यक्ति काले चने का सेवन रोज करे। क्या इससे फायदा होता है?
Updated:- 2025-06-03, 16:37 IST
image

काले चने, तो आप सभी ने खाए ही होंगे। इसे हम अलग अलग तरह से खाते हैं। इसकी घुघनी बनती है, कोई चाट बनाकर खाता है, कोई आलू चने की सब्जी खाते है। मतलब यह भारतीय रसोई की एक अहम सामग्री है। कई लोग तो इसे कच्चा नमक डालकर खाते हैं। सवाल है कि कोई काले चने रोज खाए तो क्या होगा? आइए एक्सपर्ट से समझते हैं इस बारे में।

रोजाना काले चने खाने से क्या होता है?

when you eat black chana daily

एक्सपर्ट की मानें तो काले चने प्लांट बेस्ट बेहतरीन प्रोटीन का स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद कर सकता है। जो लोग शाकाहारी हैं और जिम जाते हैं, तो मसल्स के लिए चने का सेवन रोज कर सकते हैं। इसके अलावा इससे हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

काले चने का सेवन पाचन तंत्र के लिए भी अच्छा है। इसमें फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। कब्ज की समस्या में अगर कोई इसे खाए, तो मल त्याग आसानी से हो जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी चना फायदेमंद हो सकता है। काले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह रक्त प्रवाह में ग्लूकोज को धीरे-धीरे छोड़ता है। य शर्करा के स्तर को स्थिर रखने में मदद करता है। इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है।

यह भी पढ़ें-मेनोपॉज के दौरान होगी आसानी, खाएं ये 3 चीजें

what happens when you eat black chana everyday

काले चने में प्रोटीन और फाइबर दोनों का संयोजन होता है। इस वजह से यह आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे अनावश्यक खाने की इच्छा कम होती है। वेट लॉस कर रहे हैं, तो आपको काले चने का सेवन करना चाहिए।

इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम , फाइबर, प्रोटीन होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इससे ऊर्जा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें-रात को सोने से पहले इलायची चबाने से क्या होता है?

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।