herzindagi
image

14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

अर्जुन की छाल गुणों से भरपूर होती है। खासतौर पर हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर के लिए यह बहुत फायदेमंद है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-08-02, 00:43 IST

हमारे आयुर्वेद में कई ऐसे हर्ब्स हैं, जो गुणों से भरपूर हैं और जिनका सेवन सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अर्जुन की छाल इन्हीं में से एक है। यह दिल की बीमारियों के लिए रामबाण है और शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने और पाचन को सुधारने समेत कई चीजों में फायदा पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं कि अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीती हैं, तो इससे शरीर में क्या बदलाव होते हैं। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।

14 दिनों तक अर्जुन की छाल का पानी से क्या होता है?

what happens when you drink arjun chaal water

  • अर्जुन की छाल, डाइजेशन को सुधारती है। यह एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतों में राहत देता है। अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीती हैं, तो यह गट हेल्थ को सुधार सकता है।
  • अर्जुन की छाल में कई ऐसे एंजाइम्स, फ्लावोनॉयड्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, तो हार्ट हेल्थ को सुधारते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करते हैं। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और हार्ट अटैक की संभावना कम होती है।
  • रोजाना सुबह खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल कम होता है। इससे धमनियों में जमा फैट साफ होता है।
  • अर्जुन की छाल में मौजूद टैनिन और एंटी-सेप्टिक गुण शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं। ऐसे में 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है।
  • अर्जुन की छाल में नेचुरल सेडेटिव होते हैं, जो तनाव और मानसिक थकान को दूर करने में मदद करते हैं। 14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल पानी पीने से शरीर में ताकत बनी रहती है।
  • 14 दिनों तक अर्जुन की छाल पानी पीने से जोड़ों और हड्डियों का दर्द कम होता है। यह कैल्शियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है।
  • यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और शरीर में सूजन को कम करता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?

कैसे तैयार करें अर्जुन छाल का पानी?

arjun ki chaal benefits

  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अर्जुन की सूखी छाल उबालें।
  • जब पानी आधा रह जाए, तो उसे छान लें।
  • गुनगुना होने पर सुबह खाली पेट सेवन करें।

नोट- अर्जुन की छाल का सेवन एक्सपर्ट की सलाह के बिना न करें। अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें- गर्मियों में 21 दिनों तक खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और पुदीने का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

यह विडियो भी देखें

 

14 दिनों तक खाली पेट अर्जुन की छाल का पानी पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।