Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

जीरा और नींबू का रस दोनों की गुणों की खान होते हैं और सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आपको पता है कि 14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?
Updated:- 2025-07-22, 18:47 IST
image

जीरा और नींबू दोनों ही गुणों की खान होते हैं। ये दोनों ही चीजें हम सभी की रसोई में मौजूद होती हैं और आमतौर पर सभी घरों में इनका अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। जीरा जहां खाने में खुशबू और स्वाद बढ़ाता है वही नींबू शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हैं। खाली पेट नींबू पानी तो लोग अक्सर पीते हैं लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आप पानी में जीरा डालकर उबालें और फिर जब यह हल्का गुनगुना रह जाए तो इसमें नींबू का रस मिलाकर पिए, तो इसस सेहत को कितना फायदा मिल सकता हैं। 14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं।

14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?

gut healing drinks by dietitian

  • 14 दिनों तक अगर आप खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएंगी, तो सबसे पहले तो इसका फायदा आपके पाचन तंत्र पर होगा। डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने, गैस, अपच, एसिडिटी और बदहजमी जैसी दिक्कतों को दूर करके यह आपके पाचन को दुरुस्त बनाएगा।
  • जीरे में मौजूद तत्व, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करते हैं और इससे पाचन दुरुस्त होता है। इससे पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है।
  • 14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में अगर नींबू का रस मिलाकर पिएंगी, तो इससे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस भी दूर होता है।
  • इससे वॉटर रिटेंशन कम होता है, ब्लोटिंग दूर होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • 14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से लिवर के काम में सुधार होता है। नींबू डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
  • अगर आप 2 हफ्तों तक जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएंगे, तो इससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होगी और बीमारियों से बचाव होगा।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप खाली पेट 14 दिनों तक इस पानी को पिएंगी, तो इससे एक्ने भी कम हो सकते हैं। दरअसल, नींबू में विटामिन-सी होता है और जीरे के एंटी-बैक्टीरियल गुण ब्लड को साफ करने का काम करते हैं।
  • अगर आप मलासन में बैठकर खाली पेट इस पानी को पिएंगी, तो इससे पेट आसानी से साफ होगा और बेली फैट भी कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?

cough and breathing problems

  • इस पानी को खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट आसानी से बर्न होता है।
  • अगर आप 2 हफ्तों तक इस पानी को पिएंगी, तो आपको वजन में अंतर दिख सकता है। इसके अलावा इस पानी को पीने से पीरियड्स के दिनों में होने वाला दर्द भी कम होता है।

 

 यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है? 

 

14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।