herzindagi
Can I use desi ghee for weight loss

मक्खन खाकर कम करें वजन, जानें कैसे?

वजन कम करने के लिए अगर आप मक्खन खाना छोड़ चुके हैं, तो इसके फायदे जान लीजिए। यह मेटाबॉलिज्म पर असर कर, फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है।
Editorial
Updated:- 2023-10-19, 11:55 IST

वजन कम करने के लिए अक्सर हमें अपनी पसंदीदा चीजों को छोड़ना पड़ता है और यही वजह है कि अक्सर लोग वजन कम करने के नाम से ही कतराने लगते हैं। वैसे, वेट लॉस के लिए अनहेल्दी चीजों को छोड़ना गलत नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमने कई सारी ऐसी चीजों को भी अनहेल्दी मानकर छोड़कर रखा है जो असल में सेहत के लिए अच्छी हैं और वजन कम करने में भी मदद कर सकती हैं। ऐसी ही एक चीज है घर का बना सफेद मक्खन। यह असल मे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के साथ और भी कई तरीकों से हमें फायदा पहुंचा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं। 

वजन कम करने के लिए सफेद मक्खन ( Which butter is best for Weight Loss)

health benefits of white butter

  • घर पर सफेद मक्खन बनाने के लिए मलाई को मथना होता है। यह दूध से निकली हुई मलाई होती है।
  • घर के बने सफेद मक्खन के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं।
  • बाजार में पीले वाले पीले( नमक वाले मक्खन) की तुलना में यह बहुत फायदेमंद होता है।
  • सफेद मक्खन में लेसिथिन पाया जाता है।
  • यह एक प्रकार का हेल्दी फैट होता है जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है।
  • तेज मेटाबॉलिज्म वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी है।
  • हेल्दी फैट वजन कम करने के लिए प्रोटीन जितना ही जरूरी है।
  • सफेद मक्खन कैल्शियम और विटामिन ए से भरपूर होता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-डी, फास्फोरस और प्रोटीन भी होता है।
  • इसके हेल्दी फैट्स की वजह से यह वेट लॉस के लिए बहुत खास होता है।
  • सफेद मक्खन फैट बर्निंग को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Drink: तेजी से कम करना है वजन? नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज

सफेद मक्खन के अन्य फायदे

white butter for weight loss

  • इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। यह स्किन में लचीलापन लाता है। इसके अलावा, स्किन को नेचुरल ग्लो देने के काम आता है।
  • जोड़ों और हड्डियों के लिए सफेद मक्खन बहुत अच्छा माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए इसे खाना चाहिए यह जोड़ों के लिए एक लुब्रिकेट का काम करता है।
  • सफेद मक्खन में एराकिडोनिक एसिड पाया जाता है। यह ब्रेन फंक्शन और मेमोरी के लिए अच्छा होता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: मक्खन की तरह पिघलेगी बढ़ी हुई चर्बी, डाइट में शामिल करें यह आयुर्वेदिक पाउडर

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।