Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

त्वचा को लचीला बनाने में मदद करेगा केले का छिलका, जानें कैसे?

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए रोजाना स्किन टाइप के हिसाब से रूटीन को फॉलो करना चाहिए। इसके लिए आप घरेलू चीजों की भी सहायता ले सकती हैं।
Updated:- 2023-08-22, 19:23 IST
how to maintain skin elasticity using banana peel in hindi

त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। वहीं उम्र के साथ-साथ त्वचा की चमक भी फीकी पड़ जाती है और लचीलापन खत्म होने लगता है। त्वचा से लचीलापन खत्म होने के कारण ही चेहरे पर एजिंग साइंस नजर आने लगते हैं और हम उम्र से पहले ही बूढ़े नजर आने लगते हैं।

त्वचा के लचीलेपन को बरकरार रखने के लिए वैसे तो आपको मार्केट में कई सारे प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के दाम अधिक होते हैं और इनमें कई तरीके के केमिकल भी होते हैं जो त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपकी त्वचा को नेचुरल तरीके से लचीला बनाने में मदद करेगा। 

त्वचा को लचीला बनाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

banana for skin elasticity

  • केले के छिलके 
  • शहद 

चेहरे पर शहद को लगाने के फायदे 

  • शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व आपके चेहरे पर रिंकल्स और फाइन लाइंस को कम करने में मदद करती हैं।
  • साथ ही शहद आपकी त्वचा में इलास्टिसिटी बरकरार रखने में मदद करती है।

skin ageing

केले के छिल्के को चेहरे पर लगाने के फायदे

  • केले का इस्तेमाल स्किन को टाइट करने के लिए किया जाता है।
  • चेहरे की त्वचा को इलास्टिसिटी देने के लिए केला बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है, जो झुर्रियों को कम करने में मदद करती हैं।
  • केले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

 इसे भी पढ़ें :  घर में मौजूद ये 3 चीजें आपकी त्वचा में रखेंगी इलास्टिसिटी को बरकरार

त्वचा को लचीला बनाने का घरेलू उपाय 

skin elasticity at home

  • त्वचा को लचीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच शहद डालें।
  • इसमें आप केले के छिलके को डिबोकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • आप चाहे तो शहद के साथ इसमें कच्चे दूध को भी मिला सकती हैं।
  • करीब 10 मिनट तक आप हल्के हाथों के दबाव से चेहरे पर केले के छिल्के से मसाज करें।
  • चेहरे पर इस पेस्ट को कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें। (चमकदार त्वचा के उपाय)
  • इसके बाद पानी और कॉटन बॉल्स की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में कम से कम 3 बार तक कर सकती हैं।
  • लगातार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको त्वचा को लचीला बनाने के लिए केले के छिलके को इस्तेमाल करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।