अमीश मक्खन क्या है? जानें इसे बनाने से लेकर इस्तेमाल करने के हैक्स

मक्खन का इस्तेमाल खाना बनाने से लेकर बेकिंग बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसका स्वाद खाने को एक अलग ही ट्विस्ट होता है। इसलिए मार्केट में कई तरह के मक्खन की वैरायटी मौजूद हैं। हालांकि, वेस्टर्न कल्चर में साल्टेड मक्खन इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, भारतीय घरों में सफेद अनसाल्टेड मक्खन, जिस पराठे या ब्रेड पर लगाकर खाया जाता है। हालांकि, यह एक डेयरी प्रोडक्ट है जिसे दूध से तैयार किया जाता है।
आपने भी मक्खन का इस्तेमाल कई तरह से करते होंगे, लेकिन क्या कभी अमीश मक्खन यूज किया है? अगर नहीं, तो इस बार अमीश मक्खन का इस्तेमाल करें। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, मगर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इसका नाम तक नहीं सुना होता। अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं, तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
अमीश मक्खन कैसा होता है?

अमीश मक्खन आमतौर पर चरागाह में पाली जाने वाली गायों के दूध से बनाया जाता है, जबकि नियमित मक्खन उन गायों के दूध से बनाया जा सकता है जो चरागाह में नहीं पाली जाती हैं या जिन्हें घास के बजाय मुख्य रूप से अनाज खिलाया जाता है। इसका स्वाद नॉर्मल मक्खन के स्वाद से बिल्कुल अलग होता है, क्योंकि इसकी बनावट थोड़ी क्रीमी होती है।
इसे जरूर पढ़ें- मक्खन में बना रहे हैं खाना तो फॉलो करें ये टिप्स, बढ़ जाएगा जायका
अमिश मक्खन कैसे बनाया जाता है?
- अमिश मक्खन बनाने के लिए फ्रेश दूध से बनी क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। क्रीम आमतौर पर घास खाने वाली गायों के दूध से ली जाती है, जिससे मक्खन का स्वाद बेहतरीन होता है।
- इसके बाद क्रीम को मथनी में डाला जाता है और धीरे-धीरे मथा जाता है। इस दौरान मथने की प्रक्रिया में क्रीम से मक्खन और छाछ अलग हो जाते हैं।
- मक्खन बनने के बाद इसे ठंडे पानी से धोया जाता है। धोने से मक्खन में बचा हुआ छाछ पूरी तरह निकल जाता है, जिससे मक्खन ज्यादा दिन तक फ्रेश रहता है। मक्खन में स्वाद के लिए थोड़ा सा नमक डाला जा सकता है।
- हालांकि, कई बार इसे बिना नमक के भी बनाया जाता है, ताकि इसका स्वाद बरकरार रहे। अब मक्खन को आखिर में मोटे रोल में बदल दिया जाता है।
- बस आपका मक्खन बनकर तैयार है, जिसे ठंडी जगह पर स्टोर किया जा सकता है।
अमिश मक्खन की क्या है खासियत?
- अमिश मक्खन का पीला रंग होता है, जिसे क्रीम और घास खाने वाली गाय के दूध से तैयार किया जाता है।
- इसका स्वाद दूसरे मक्खनों की तुलना में ज्यादा क्रीमी, शुद्ध और स्वादिष्ट होता है। इसमें कोई रंग इस्तेमाल नहीं किया जाता, क्योंकि इसपर रंग नेचुरल सामग्रियों को इस्तेमाल करने की वजह से आता है। यह मक्खन छोटे बैच में पारंपरिक तरीकों से बनाया जाता है, जिसमें प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल होता है।
अमिश मक्खन का इस्तेमाल कैसे करें?

अमिश मक्खन को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- इसे ताजा रोटी, पराठा या टोस्ट पर लगाकर खाया जा सकता है।
- इसका इस्तेमाल केक, कुकीज और पाई में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।
- इसे सब्जियां, पास्ता या सॉस बनाने में डाल सकते हैं।
- इसे गर्म चावल, मकई या आलू के ऊपर डालकर परोसा जा सकता है।
कैसे करें अमीश मक्खन को स्टोर?
अगर आप मक्खन को स्टोर करना चाहते हैं, तो इसे हमेशा फ्रिज में रखें। इससे न सिर्फ मक्खन अच्छी तरह से स्टोर हो जाएगा, बल्कि फ्रेश भी रहेगा। अगर मक्खन को लंबे समय तक स्टोर करना हो, तो इसे फ्रीजर में रखें। जब भी इस्तेमाल करना हो, तो पहले फ्रिज से निकालकर रख दें और इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- मक्खन बनाते वक्त न करें ये गलतियां, नहीं बिगड़ेगा स्वाद
वहीं, अगर आप फ्रिज में मक्खन को स्टोर कर रहे हैं, तो इसका लेबल जरूर देखें। इससे आपको यह आसानी से पता चल जाएगा कि मक्खन को कितने महीनों तक स्टोर किया जा सकता है।
इस तरह आप इस मक्खन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई और मसाला पता है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।