बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अक्सर हमें लगता है कि हेयरफॉल की वजह सिर्फ प्रदूषण या बालों की सही देखभाल न करना है। लेकिन, ऐसा नहीं है। बेशक यह हेयरफॉल का एक कारण हो सकता है। लेकिन, बालों के झड़ने के पीछे और भी कई वजहे हैं। इनमें गलत खान-पान सबसे ऊपर है। जब आप डाइट में अनहेल्दी चीजों को शामिल करती हैं, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो जाती है, तो बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। लंबे और घने बालों के लिए जितनी जरूरी सही हेयर केयर हैं, उतनी ही जरूरी सही डाइट भी है।
अगर आपके शरीर में आयरन और अन्य कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स कम हैं, तो हेयरफॉल बढ़ सकता है। एक्सपर्ट का बताया लड्डू आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे हेयरफॉल कम होगा। अगर आपक इसे लगातार कुछ महीनों तक खाएंगी, तो आपको हेयरग्रोथ में अंतर दिख सकता है। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
हेयरफॉल को कम करने के लिए रोजाना खाएं यह 1 लड्डू
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह आयरन और विटामिन-सी से भरपूर लड्डू, शरीर में आयरन और विटामिन-सी की कमी पूरी करते हैं। इनसे बालों का झड़ना कम होता है।
- ये लड्डू स्कैल्प इंफ्लेमेशन को कम करते हैं, हेयरफॉलिकल्स में ब्लड फ्लो को सुधारते हैं और बालों को मजबूती देते हैं। इनसे गट हेल्थ में भी सुधार होता है।
- फ्लैक्स सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं। इनसे स्कैल्प में इंफ्लेमेशन कम होता है और हेयरफॉलिक्स हेल्दी होते है।
View this post on Instagram
- बादाम में विटामिन-ई होता है। ये स्कैल्स और बालों की जड़ों को पोषण देते हैं।
- हलीम के बीज, आयरन और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। ये बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद करते हैं।
- कद्दू के बीजों में जिंक होता है। ये स्कैल्प हेल्थ को सुधारते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं।
- मेथी दाना डैंड्रफ को कम करता है और इससे बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बाल लंबे होते हैं।
- आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह शरीर में आयरन अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है।
- अंजीर और खजूर, आयरन और मैग्नशियम का अच्छा सोर्स होते हैं। इनसे भी खून की कमी दूर करती है और हेयरफॉल कम होता है।
- यह भी पढ़ें-Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल
बालों को मजबूती देने के लिए घर पर बनाएं यह लड्डू
![figs for iron duirng pregnancy]()
सामग्री
- फ्लैक्स सीड्स- 1 टेबलस्पून
- बादाम- 5-7
- हलीम के बीज- 1 टेबलस्पून
- कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून
- मेथी दाना- 1 टीस्पून
- घी- 1 टेबलस्पून
- आंवला- 1 घिसा हुआ
- खजूर- 4
- अंजीर- 2(भीगे हुए)
विधि
- फ्लैक्स सीड्स, बादाम, हलीम के बीज, कद्दू के बीज और मेथी दाने को ड्राई रोस्ट करें।
- अब एक चम्मच घी लें और इसमें घिसे हुए आंवले को हल्का सा भूनें।
- अब खजूर और अंजीर को भी हल्का सी पीसकर भून लें।
- इसमें नट्स और सीड्स का मिक्चर मिलाकर इनके लड्डू बना लें।
- रोजाना 1 लड्डू खाएं।
- आपको कुछ महीनों में अंतर दिख सकता है।
यह भी पढ़ें- बालों के झड़ने के पीछे हो सकते हैं ये 10 कारण
बालों को लंबा-घना बनाने के लिए, इस लड्डू को डाइट में शामिल करें।। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों