Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

  लंबे-घने बालों के लिए अगर आप महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर थक चुकी हैं, तो अब जरा इस घरेलू नुस्खे की मदद लीजिए। कुछ खास चीजों से बना यह तेल आपके बालों को लंबा बना सकता है।
Updated:- 2024-03-21, 15:21 IST
What oils make your hair grow long

आपने कभी न कभी अपने घर में अपनी मम्मी या दादी-नानी से जरूर सुना होगा कि हमारे जमाने में हमारे बाल तो घुटनों तक लंबे और घने थे। दरअसल, उस वक्त पर खान-पान आज के वक्त जैसा नहीं था, प्रदूषण और हार्मोनल इंबैलेंस जैसी दिक्कतें भी नहीं थीं। ऐसे में बेदाग निखरी त्वचा और लंबे-घने बाल पाना बहुत आसान था। इसके अलावा उस वक्त पर महिलाएं बालों और चेहरे के लिए कई घरेलू नुस्खें आजमाती थीं। कुछ वक्त पहले जया बच्चन ने भी अपने लंबे बालों का सीक्रेट घर पर बने एक तेल को बताया था। यहां हम भी आपको कुछ खास चीजों से बनने वाले एक ऐसे ही आयुर्वेदिक हेयर ऑयल के बारे में बता रहे हैं, जो हेयरफॉल कम कर बालों को लंबा और घना बनाता है।

 बालों को लंबा और घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें यह खास तेल ( What Oil makes your Hair grow long)

hair oil for long hair

  • बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना कम करने, बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप इस खास तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आपको बालों में गुड़हल, करी पत्ते, नीम, आंवला और ब्राह्मी से बना तेल लगाना है। यह तेल आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। 
  • आप इन चीजों की मदद से घर पर भी यह तेल बना सकती हैं।
  • आपको इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार लगाना है।
  • अगर आपको तेल लगाना सूट नहीं करता है, तो आप इन चीजों से बना हेयर मास्क भी लगा सकती हैं।
  • आंवले में कैल्शियम, विटमिन सी, आयरन और फॉस्फोरस अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है।
  • इसमें फैटी एसिड्स भी होते हैं, जो बालों को घना और मजबूत बनाते हैं।

Hibiscus flower for long hair

  • गुड़हल के फूलों का तेल हेयर फॉलिकल्स को बेहतर करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी हेयर फॉल को कम करता है।
  • इसके तेल से न केवल बाल लंबे होते हैं, बल्कि बालों का सफेद होना भी कम होता है।
  • नीम स्‍कैल्‍प और बालों के कई रोगों को दूर करता है। इससे बाल हेल्दी और मजबूत होते हैं।
  • करी पत्ते में कई विटामिन्स, प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करते हैं।
  • बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, बालों को झड़ने से रोकने और दोमुंहा होने से बचाने में करी पत्ता फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- Hair Oil: एक्सपर्ट से जानें आपके बालों के लिए कौन सा तेल है बेस्ट

 

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए आप घर पर बने इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- बालों को '1 महीने' में लंबा, घना और काला बनाता है आंवले का तेल, जानें इसे घर में बनाने का तरीका

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।