पेट दर्द के दौरान इन फूड्स को ना खाएं, बढ़ सकती है समस्या

पेट दर्द की समस्या बेहद आम है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इसकी वजह से काम भी करने का मन नहीं करता है। ज्यादातर खराब खानपान के कारण पेट में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में खाने के जरिए ही आप इस समस्या को कम कर सकती हैं। किसी भी समस्या होने पर हमें यह जानना जरूरी है कि किस चीज के सेवन से नुकसान हो सकता है और कौन-सी चीज फायदा पहुंचा सकती है। अगर आपको भी पेट दर्द की शिकायत है तो आपको कुछ चीजों को नजरअंदाज करना चाहिए। अन्यथा यह समस्या को बढ़ा सकते हैं।इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें बताया कि पेट में दर्द होने पर स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए। चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।
डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन न करें
फ्राइड फूड्स हो सकते हैं नुकसानदायक
इसे भी पढ़ें:मानसून में पेट से जुड़ी परेशानियों से दूर रहने के लिए डाइट रखें खास, जानें क्या खाएं और क्या नहीं
सोडा से होगा नुकसान
क्या आपको सोडा पसंद है? या इससे बनी ड्रिंक्स? आप हर हालात में ड्रिंक्स पीते हैं? आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। सोडा हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता है। इससे कई समस्याएं हो सकती है। ड्रिंक्स में सबसे ज्यादा चीनी होती है, जो पेट दर्द की समस्या को और बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको नॉर्मल पानी ही पीना चाहिए। (सोडा के साइड इफेक्ट्स)
इसे भी पढ़ें:पेट में दर्द की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फूड्स
चटपटे खाने को कहें नो
अगर आपके पेट में दर्द है तो आपको मिर्च वाला खाना नहीं खाना चाहिए। इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। इसलिए चटपटे खाने को अपनी डाइट से बाहर कर दें। केवल पेट दर्द के दौरान ही नहीं कोशिश करें कि आप स्पाइसी खाना कम खाएं।
इन बातों का रखें ध्यान
- पेट दर्द में अल्कोहल नहीं पीना चाहिए।
- स्मोकिंग से पेट दर्द बढ़ जाता है। इसलिए आपको स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए।
- कुछ भी खाने से पहले हाथ धोना सुनिश्चित करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।