कई लोगों को कुछ भी खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या होती है। पेट फूल हुआ महसूस होता है, कई बार पेट दर्द भी होता है और कई बार पेट में ऐंठन भी होती है। इसकी वजह डाइजेशन का सही न होना है। कई बार भूख से कम खाने पर भी कुछ लोगों को पेट फूला हुआ लगता है। ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में कई घरेलू नुस्खें कारगर हैं। हालांकि कभी-कभार कुछ भारी खाने पर अगर आपको ब्लोटिंग होती है तो इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। लंबे समय तक ब्लोटिंग रहने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है।
यहां हम आपको ब्लोटिंग दूर करने के एक बहुत आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। एक्सपर्ट के बताए इस तरीके से आप पोस्ट मील ब्लोटिंग से राहत पा सकते हैं। डाइटीशियन मनप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बारे में जानकारी शेयर की है।
इंफ्यूज्ड वॉटर के फायदे
- पोस्ट मील ब्लोटिंग को दूर करने के लिए आपको खीरा, अदरक, चिया सीड्स, नींबू और पुदीना मिलाकर इंफ्यूज्ड वॉटर तैयार करना है।
- इंफ्यूज्ड वॉटर कुछ अलग नही होता है। बस इसे कुछ सीड्स, हर्ब्स या और हेल्दी चीजें डालकर तैयार किया जाता है। (क्या होता है इंफ्यूज्ड वॉटर?)
- इससे इन चीजों का टेस्ट और गुण पानी में मिल जाते हैं।
- अदरक डाइजेशन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसमें एंटी-इंफ्लेटेमरी गुण पाए जाते हैं।
- पुदीना की पत्तियों में मेंथॉल होता है। यह हमारी आहार नाल की मांसपेशियों को आराम देता है और ब्लोटिंग व गैस को कम करता है।
- खीरा पेट को ठंडक पहुंचाता है, शरीर को हाइड्रेट रखता है और इनडाइजेशन में आराम पहुंचाता है।
- चिया सीड्स फाइबर का अच्छा सोर्स होते हैं। यह कब्ज को कम करते हैं।
- नींबू में सिट्रिक एसिड होता है। यह डाइजेस्टिव जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और पाचन में मदद करता है।
- पानी की मदद से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है और शरीर से गंदगी बाहर निकलती है। (वजन कम करने के लिए डिटॉक्स ड्रिंक)
- पोस्ट ब्लोटिंग को दूर करने में यह पानी आराम देता है।
- इसे आप गर्मियों के सीजन में दिन भर थोड़ा-थोड़ा पी सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इनडाइजेशन की समस्या से हैं परेशान तो एक्सपर्ट से जानें कुछ टिप्स
इंफ्यूज्ड वॉटर- कैसे बनाएं
सामग्री
- खीरा 3-4 टुकड़े
- अदरक आधा इंच
- चिया सीड्स 1 टीस्पून
- नींबू 3-4 टुकड़े
- पुदीना 8-10 पत्ती
- पानी 800 मि.ली लगभग
विधि
- सभी चीजों को एक गिलास बोतल में मिलाएं।
- चिया सीड्स को भिगोकर डालें।
- इसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इससे पानी में इन सभी चीजों का असर आ जाएगा।
- इसे पूरे दिन घूंट-घूंट करके पिएं।
- आपको आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें-पाचन को दुरुस्त रखते हैं ये 7 योगासन, जो अच्छा लगे आजमाएं
यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट
View this post on Instagram
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों