थायराइड हार्मोन में उतार-चढ़ाव का असर हमारे शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। जब थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन कम या ज्यादा निकलता है, तो इसकी वजह से वजन, डाइजेशन, पीरियड्स और नींद समेत कई चीजों पर असर होता है। थायराइड की वजह से मेटाबॉलिज्म का धीमा होना और पेट की चर्बी का बढ़ना आम समस्या है। ऐसे में इसे कम करने के लिए सबसे पहले थायराइड हार्मोन को मैनेज करना जरूरी है। इसका अधिक होना यानी हाइपरथायराइड या कम होना यानी हाइपोथायराइड दोनों ही सही नहीं है। थायराइड होने पर डाइजेशन को दुरुस्त करने और बेली फैट को कम करने में ये 2 देसी ड्रिंक मदद कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
गुनगुने पानी में अजवाइन और नींबू का रस
- थायराइड फंक्शन को मैनेज करने, पाचन को सुधारने और बेली फैट को कम करने में यह ड्रिंक मदद कर सकती है।
- एक से डेढ़ गिलास पानी में आपको 1 टीस्पून अजवाइन डालना है। इसे कुछ देर उबालें और फिर छान लें। अब इसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे आपको खाली पेट पीना है।
- नींबू में विटामिन-सी होता है। यह थायराइड फंक्शन को बेहतर बनाने, डाइजेशन को सुधारने और फैट बर्निंग को तेज करने में मदद करता है।
- इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और इंफ्लेमेशन कम होता है। वहीं, अजवाइन में थाइमोल होता है। यह पेट की गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करती है और पाचन को मजबूत बनाती है।
- यह ड्रिंक लिवर फंक्शन में सुधार करती है, थायराइड मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और पेट की जिद्दी चर्बी को कम करती है।
अश्वगंधा की चाय
- ज्यादातर लोग यही जानते हैं कि अश्वगंधा अच्छी नींद लाने में मदद करता है। लेकिन, इसके फायदे उससे कहीं ज्यादा हैं।
- अश्वगंधा एक एडाप्टोजेनिक हर्ब है। इससे स्ट्रेस लेवल कम होता है और थायराइड फंक्शन को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। थायराइड इंबैलेंस का एक अहम कारण स्ट्रेस होता है। ऐसे में अश्वगंधा की चाय काफी हद तक कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन के लेवल को कम करती है।
- इससे अच्छी नींद आती है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी कम होती है।
- आपको 1 गिलास पानी में अश्वगंधा की जड़ या पाउडर मिलाना है। इसमें थोड़ी सी अदरक भी डाल लें। अब इसे 5-7 मिनट उबालें और फिर छानकर पी लें। इसे सोते समय पीना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
थायराइड की वजह से अगर आपका बेली फैट बढ़ रहा है और इनडाइजेशन परेशान कर रहा है, तो इन ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों