वजन बढ़ाने के लिए ले रही हैं सप्लीमेंट, पहले जान लें इसके नुकसान

आज के समय हर कोई अपने वजन के कारण परेशान रहता है। किसी का वजन अधिक है तो वह उसे कम करने की जुगत में लगा हुआ है। वहीं किसी का वजन बहुत कम है तो वह अपने शरीर को अधिक आकर्षक बनाने के लिए वजन बढ़ाना चाहता है। ऐसे में अक्सर हम सभी एक शॉर्टकट अपनाना चाहते हैं और इसलिए मेहनत करने के स्थान पर हम सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने लग जाते हैं।
आज के समय में मार्केट में कई तरह के वेट गेन सप्लीमेंट्स मिलते हैं जो कम समय में ही आपको अच्छे रिजल्ट देने का वादा करते हैं। हालांकि, इनसे होने वाले नुकसानों के बारे में हमें कोई नहीं बताता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको इन वेट गेन सप्लीमेंट से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बता रही हैं-
हो सकता है अनहेल्दी वेट गेन
जब आप अपने दुबले-पतले शरीर से छुटकारा पाकर अपने वजन को बढ़ाना चाहती हैं तो यकीनन वह वेट गेन हेल्दी होना चाहिए। लेकिन अगर आप वेट गेन सप्लीमेंट लेती हैं तो हो सकता है कि वह वेट गेन हेल्दी ना होकर अनहेल्दी हो।
दरअसल, वेट गेन सप्लीमेंट लेते समय वर्कआउट करना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन अगर आप केवल वेट गेन सप्लीमेंट्स लेते जाते हैं तो इससे बॉडी में फैट डिपाजिट होने लगता है और वेट गेन अनहेल्दी होता है, जो कई तरह के हेल्थ इश्यूज का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें-दुबली-पतली महिलाएं वजन बढ़ाने के लिए खाएं ये फूड्स, जल्द दिखेगा असर
एक न्यूट्रिएंट की मात्रा अधिक होना
अगर आप हेल्दी रहना चाहते हैं तो यह जरूरी होता है कि आपकी बॉडी में सभी न्यूट्रिएंट्स सही मात्रा में हों। लेकिन जब आप वेट गेन सप्लीमेंट लेते हैं तो उसमें अक्सर पोटेशियम, सोडियम व कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। ऐसे में इनकी अधिकता समस्या पैदा करती है। अधिक सोडियम होने पर बीपी की समस्या हो सकती है। वहीं, बॉडी में पोटेशियम लेवल बढ़ने पर आपके हार्ट की फंक्शनिंग पर विपरीत असर पड़ता है। ठीक इसी तरह, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हार्ट डिसीज होने का रिस्क बढ़ जाता है।
हो सकती है इनडाइजेशन की समस्या
कई बार हम वजन जल्दी बढ़ाने के चक्कर में आवश्यकता से अधिक सप्लीमेंट्स लेने लग जाते हैं। इस स्थिति में भी शरीर को केवल नुकसान ही उठाना पड़ता है। अधिक मात्रा में वेट गेन सप्लीमेंट्स्स लेने से बॉडी में इसकी टॉक्सिसिटी हो जाती है और शरीर इसे सही तरह से डाइजेस्ट नहीं कर पाता है। जिसके कारण आपको मतली, पेट फूलना या डायरिया की समस्याहो सकती हैं।
बढ़ जाता है शुगर काउंट
वेट गेन सप्लीमेंट के सेवन का एक नुकसान यह भी होता है कि इसमें अतिरिक्त मात्रा में शुगर मिलाई जाती है। जिसके कारण आपकी हेल्थ पर विपरीत असर पड़ता है। अधिक मात्रा में शुगर लेने से ब्रेन इफेक्ट होता है। बहुत अधिक शुगर आपके ब्रेन को स्लो डाउन करती है और इससे आपकी मेमोरी भी प्रभावित होती है।
इसे भी पढ़ें-दुबली महिलाएं ये 5 सुपरफूड्स खाएं, वजन बढ़ेगा और दिखेंगी स्मार्ट
शरीर के अंग हो सकते हैं प्रभावित
हर तरह के वेट गेन सप्लीमेंट्स आपके शरीर के अंगों को डैमेज नहीं करते हैं। लेकिन कई बार हम खुद ही केमिस्ट के पास जाकर कोई सप्लीमेंट ले आते हैं, लेकिन उसमें मौजूद केमिकल्स आपके वजन को बढ़ाने के साथ-साथ बॉडी ऑर्गन को डैमेज करने लग जाते हैं।
इसलिए, अगर आप कभी कोई सप्लीमेंट लेना भी चाहें तो पहले एक बार डॉक्टर से राय अवश्य लें।(वजन बढ़ाने के लिए करें ये एक्सरसाइज)
तो अब आप भी सिर्फ वेट गेन सप्लीमेंट्स के भरोसे ना रहें, बल्कि अपने खान-पान में बदलाव लाएं और नियमित रूप से वर्कआउट करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।