पेट की गर्मी शांत करने के लिए क्या करें? जानें

पेट में जलन और गर्मी अक्सर कुछ तीखा या मसालेदार खाना खाने से हो ही जाती है। लेकन इससे परेशानी बहुत होती है। ऐसे में आप इन टिप्स की मदद से पेट की गर्मी को शांत कर सकती हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-30, 19:11 IST
image

जब कभी भी हम ज्यादा तली भुनी या मसालेदार चीजें ज्यादा खाते हैं, तो पेट में गर्मी बढ़ जाती है। पेट की गर्मी कई तरह से आपके शरीर को प्रभावित करती है। इसका सीधा असर पाचन तंत्र, त्वचा और ऊर्जा स्तर पर पड़ता है। पेट में जलन होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं, जैसे पेट में भारीपन, जलन, मुंह में छाले, एसिडिटी, ज्यादा पसीना आना, मूड स्विंग्स । ऐसे में इसको सही समय पर शांत करना बैहद जरूरी है। हम आपको कुछ घरेलू उपाय पता रहे हैं, जिससे आपके पेट की गर्मी शांत हो सकती है। डाइट एक्सपर्ट Rakshita Mehra ने इस बारे में जानकारी साझा की है।

पेट की गर्मी को शांत करने के लिए क्या करें?

पेट की गर्मी को शांत करने का बेहतरीन तरीका है कि आप नेचुरल ड्रिंक नारियल पानी का सेवन करें। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो पेट को ठंड पहुंचता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरा करता है। इससे पेट की जलन कम होती है और पाचन में भी सुधार होता है।

How to reduce stomach heat Home

पानी से भरपूर खीरा को डाइट का हस्सा बनाएं। जानकारी के मुताबिक खीरे में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, जो पेट की जलन को शांत करता है। इसमें फीइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है।

पेट की गर्मी को शांत करने के लए जितना सादा और कंफर्टेबल खाना खाएं, उतना अच्छा होगा। कुछ दिनों तक खिचड़ी, दलिया और कम तेल मसाले वाले सब्जी खाएं। इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलता है। एक बार में ज्यादा खाना खाने के बजाए, छोटी -छोटी मील लें।

दही और छाछ को डाइट का हिस्सा बनाएं। इसमें भी ऐसे गुण होते हैं, जो पेट की जलन को शांत करते हैं।

यह भी पढ़ें-खाने के तुरंत बाद 1 गिलास पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

what-are-the-benefits-cucumber

सौंफ की चाय या ड्रिंक भी बेहतरीन विकल्प है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है, और इसमें पाचक एंजाइम्स भी होते हैं, जो पेट की सेहत में सुधार होता है।

जितना हो सके वॉटर केंटेंट वाले फलों का सेवन करें। पुदीने की चटनी और चाय का सेवन करें। इससे भी पेट की जलन और गैस कम होती है। और सबसे जरूरी है, कि आप पानी का सेवन भरपूर करें। जितना आप पानी पिएंगी, आपका शरीर डिटॉक्स होगा।

यह भी पढ़ें-सुबह पेट को तुरंत साफ करने के लिए क्या करें? एक्‍सपर्ट से जानें

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP