गर्मियों में इम्यूनिटी पर नहीं आएगी कोई आंच, करें ये 5 काम

गर्मियों में आप भी बार-बार बीमार पड़ने से बचना चाहते हैं, तो आप ये आसान उपायों को अपनाकर अपनी इम्यूनिटी मजबूत कर सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-08, 15:21 IST
image

गर्मियों का मौसम अपने साथ, धूप, पसीना और लू लेकर आता है। इस मौसम में लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मौसम में इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे। अगर आप भी गर्मियों में ये 5 काम कर लेंगे, तो आप शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को बूस्ट कर लेंगे। हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे 5 उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सेहत पर आंच नहीं आएगी। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। दरअसल ये उपाय मेरा खुद का आजमाया हुआ है। गर्मियों में मैं खुद को हेल्दी रखने के लिए इन पांच बातों को जरूर फॉलो करती हूं।

गर्मियों में इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं ये उपाय

immunity boosting tips in summer

गर्मियों का मौसम पसीना निकालने वाला होता है, ऐसे में जितना हो सके आप लिक्विड डाइट लें, ताकि शरीर से जो वॉटर लॉस हो रहा है उसकी पूर्ति की जा सके। कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। सौंफ धनिया सहित और भी कई तरह के मसाले हैं, जो शरीर को ठंडक देते हैं, इन्हें एक बार दिन में जरूर शामिल करें। आप नारियल पानी, बेल शरबत, गन्ने का जूस, नींबू पानी जैसे नेचुरल ड्रिंक का सेवन करें। छाछ को डाइट का हिस्सा बनाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। ये सभी चीजें इम्यूनिटी को मजबूत बनाती हैं।

गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में एक से बढ़कर एक फल नजर आते हैं। ऐसे में मौसमी फलों को प्राथमिकता दें।जैसे, खरबूज, तरबूज,खीरा ककड़ी, लीची, अंगूर वगैरह खाएं। यह मौसमी फल पानी से भरपूर होते हैं, और इनमें विटामिन सी होता है,जो इम्यूनिटी को मजबूती देता है।

तला भुना खाना सबको पसंद आता है लेकिन यह आपकी इम्यूनिटी पर प्रहार कर सकते हैं। ऐसे में गर्मियों में जितना इनसे दूरी बनाई जाए अच्छा है। इसकी जगह पर आप दलिया, मूंग दाल की खिचड़ी, लौकी, तोरई जैसी सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये बेहद हल्के होते हैं। इनमें फाइबर और प्रोटीन होता है,जो पाचन को बढ़ावा देता है।

increase immunity in summer with 5 easy things

गर्मी के कारण नींद की दिक्कत सबसे ज्यादा होती है। दिन हो या रात, किसी वक्त भी चैन नहीं मिलता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप हर हाल में 8 घंटे की नींद लें। कमरे का तापमान ठंडा रखें और स्क्रीन से दूरी बनाएं। इससे नींद अच्छी आती है। जब आप पूरी नींद लेंगे, तो इम्यून सिस्टम मजबूत होगा

यह भी पढ़ें-रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है पेट? 7 दिनों तक पिएं इस आयु्र्वेदिक हर्ब की चाय, डाइजेशन होगा दुरुस्त

और सबसे जरूरी है कि आप हाइजीन का ख्याल रखें। गर्मियों में धूल मिट्टी, पसीना बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में हाथ धोने और रोजाना नहाने की आदत आपको वायरस और बैक्टीरिया से दूर रखती है।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है शतावरी को पानी में उबालकर पीने से महिलाओं को किन 10 समस्याओं में राहत मिल सकती है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP