herzindagi
foods that are worst for immunity

इम्यून सिस्टम को कमजोर करती हैं ये चीजें, आज ही बनाएं दूरी

हमारी इम्यूनिटी का अच्छा होना कितना जरूरी है ये बात हम सभी जानते हैं। आइए आपको बताते हैं कि कौन सी हैं वो चीजें, जो आपकी इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-18, 12:49 IST

सेहतमंद शरीर के लिए हमारी इम्यूनिटी का अच्छा होना बहुत जरूरी है। जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी होती है वो जल्दी बीमारियों की चपेट में नहीं आते हैं।कोरोना के बाद से इम्यून सिस्टम को लेकर लोग अधिक जागरूक हुए हैं। कोरोना के वक्त भी यह बात सामने आई थी कि जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी है उन्हें कोरोना संक्रमण का खतरा कम है या फिर कोरोना उनके शरीर को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पा रहा है। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जीवनशैली का सही होना बहुत जरूरी है।

इसके अलावा इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके हम अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं तो वहीं हम कई ऐसी चीजें भी खाते हैं तो हमारी इम्यूनिटी पर बुरा असर डालती हैं। डाइटीशियन राधिका गोयल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन चीजों के बारे में बताया है जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं। इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए इन चीजों से दूरी बनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं।

प्रोसेस्ड फूड्स

अगर आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूर रखना चाहते हैं तो आपको प्रोसेस्ड फूड्स से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए। प्रोसेस्ड फूड्स में नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा अधिक होती है जिसकी वजह से ये हमारे शरीर में इंफ्लेमेशन का कारण बनते हैं। लंबे समय तक प्रोसेस्ड फूड का सेवन हमारी इम्यूनिटी को कम कर देता है।

शुगर ड्रिंक्स

what causes a weak immunity system

चीनी का अधिक सेवन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है। ये शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ाता है और हमारे इम्यून सिस्टम को कमजोर करता है। सोडा, एनर्जी ड्रिंक्स और पैक्ड पेय पदार्थों में शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये हमारे इम्यून सिस्टम की इंफेक्शन्स से लड़ने की ताकत को कमजोर करता है।

यह विडियो भी देखें

एल्कोहल

एल्कोहल हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। ये हमारे लिवर के लिए भी घातक होता है। इसके अलावा अधिक एल्कोहल के सेवन से इम्यूनिटी भी कमजोर होती है और हमारे शरीर के लिए इंफेक्शन्स से लड़ना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने और खुद को बीमारियों से दूर रखने के लिए आप भी अपनाएं ये टिप्स

फ्राइड फूड्स

avoid these foods for good immunity

हेल्दी रहने के लिए वैसे भी फ्राइड फूड्स(तला-भुना छोड़ने से शरीर में दिखेंगे ये बदलाव) से दूर रहने की सलाह दी जाती है। फ्राइड फूड्स वजन बढ़ाते हैं, ये हमारे दिल के लिए अच्छे नहीं होते हैं। साथ ही फ्राइड फूड्स इम्यूनिटी को भी कमजोर करते हैं। इसमें बहुत अधिक अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जिसकी वजह से ये हमारे शरीर में इंफ्लेमेशन पैदा करते हैं और इससे हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- आपके लिवर के लिए वरदान हैं ये फू्ड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

हाई सैचुरेटेड फैट्स

रेड मीट, बटर, चीज और भी ऐसे फूड्स जिनमें सैचुरेटेड फैट्स की मात्रा अधिक होती है, ये हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। ये हमारे इम्यून सिस्टम और व्हाइट ब्लड सेल्स के काम करने की गति को धीमा करते हैं जिससे संक्रमण के होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। (इम्यूनिटी को मजबूत करने के टिप्स)

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।