herzindagi
image

नारियल पानी में इन चीजों को मिलाकर पीने से मिल सकता है दोगुना फायदा, डाइटिशियन से जानें

गर्मियों में नारियल पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह गुणों से भरपूर है। लेकिन, क्या आपको पता है कि अगर आप नारियल पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पिएंगी, तो इसका फायदा दोगुना हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-04-10, 11:01 IST

नारियल पानी गुणों से भरपूर होता है और गर्मियों में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और यह शरीर को ताकत देने के साथ और भी कई फायदे पहुंचाता है। अगर आप 1 महीने तक रोज नारियल पानी पिएंगी, तो इससे सेहत में कई बदलाव हो सकते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि नारियल पानी में कई खास चीजों को मिलाकर पीने से इसके फायदे और बढ़ सकते हैं। चलिए, एक्सपर्ट से जानते हैं कि नारियल पानी में किन चीजों को मिलाकर पीने से इससे भी अधिक फायदे हो सकते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।

नारियल पानी में इन चीजों को मिलाकर पीने से मिलेगा ज्यादा फायदा

how to drink nariyal pani for maximum benefits

 

  • नारियल पानी में नींबू मिलाकर पीना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। नारियल पानी और नींबू दोनों एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी से भरपूर होते हैं। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में मदद करते हैं।
  • नारियल पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और चेहरे पर निखार भी आता है।
  • गर्मियों में अधिक पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ सकता है और थकान महसूस होती है। इस ड्रिंक को पीने से शरीर को एनर्जी मिलेगी।
  • नारियल पानी में सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज) मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद होता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, गर्मी से राहत मिलती है, पेट को ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • अगर आप नारियल में सौंफ के बीज भिगोकर पीती हैं, तो इससे पेट को ठंडक मिलेगी, डाइजेशन सही होगा और कब्ज दूर होगी।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में इस समय पिएं नारियल पानी, शरीर को मिलेगा पूरा फायदा

coconut water for summer health

 

 

 

  • नारियल पानी में चिया सीड्स मिलाकर पीने से थायराइड लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।
  • नारियल पानी और चिया सीड्स दोनों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है। इससे इम्यूनिटी और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
  • इससे पेट भरा हुआ रहता है, भूख कम लगती है और वजन कम करने में भी मदद होती है।

 

यह भी पढ़ें- नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास पाउडर, थायराइड को मैनेज करने में मिलेगी मदद

यह विडियो भी देखें


नारियल पानी में इन चीजों को मिलाकर पीने से सेहत को दोगुना फायदा मिल सकता है। इसके साथ ही डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दवाई लेना और लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik,Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।