Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है पेट? 7 दिनों तक पिएं इस आयु्र्वेदिक हर्ब की चाय, डाइजेशन होगा दुरुस्त

सेहतमंद रहने के लिए, डाइजेशन का दुरुस्त होना और पेट का ठीक से साफ होना जरूरी है। इसमें कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको आयुर्वेदिक हर्ब और कुछ मसालों से बनने वाली एक ऐसी देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज को दूर करने और पेट से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में मदद कर सकती है।  
Updated:- 2025-04-06, 13:29 IST
image

क्या आपका पेट रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है?

क्या आपके पेट में ऐंठन बनी रहती है?

क्या आपको बार-बार वॉशरूम जाने का मन होता है लेकिन मोशन सही नहीं आता है?

इन सभी चीजों का मतलब है कि आपका डाइजेशन सही नहीं है और गट हेल्थ कमजोर है। बाउल मूवमेंट यानी भोजन के वेस्ट को शरीर से बाहर निकालने की प्रक्रिया का सही न होना कई कारणों पर निर्भर करता है। कब्ज को दूर करने और डाइजेशन को सुधारने में कई देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको हर्ब से बनने वाली एक ऐसी देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम दे सकती है। इस बारे मं डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

 पेट साफ करने और डाइजेशन को सुधारने के लिए पिएं यह देसी चाय

gut health tips

  • कब्ज को दूर करने में छोटी हरड़ मदद कर सकती है। छोटी हरड़, बाउल मूवमेंट को सुधारती है और डाइजेशन को दुरुस्त करने में मदद करती है। वहीं बड़ी हरड़, बॉडी तो डिटॉक्स करने और ब्लोटिंग को कम करने का काम करती है।
  • पेट दर्द, गैस, एसिडिटी, कब्ज, बवासीर, अपच, और उल्टी में आराम देने में छोटी हरड़ फायदेमंद है।
  • बड़ी हरड़, पुरानी से पुरानी कब्ज को दूर कर सकती है। इससे मल आसानी से बाहर निकलता है और मोटापा भी कम होता है।
  • यह शरीर में गर्मी को कम करती है और मेटाबॉलिज्म को सुधारने में मदद करती है।
  • जीरा, गैस, ब्लोटिंग और इनडाइजेशन को कम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है।
  • यह पेट के लिए बहुत लाभकारी हैऔर शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
  • अजवाइन, डाइजेशन को सुधारती है और ब्लोटिंग को कम करती है। पेट में बनने वाली गैस को दूर करने में भी अजवाइन फायदेमंद है। अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। इससे पेट की ऐंठन दूर होती है।
  • सौंफ, शरीर को ठंडक देती है। यह डाइजेशन को सुधारती है, पेट को आराम देती है और इससे बाउल मूवमेंट भी रेगुलर होता है।

यह भी पढ़ें- रोजाना पेट साफ करने में होती है मुश्किल? गट हेल्थ सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें

गट हेल्थ को सुधारने में मदद करेगी यह चाय

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

सामग्री

  • बड़ी हरड़- 1
  • छोटी हरड़-1
  • जीरा- चौथाई टीस्पून
  • अजवाइन- चौथाई टीस्पून
  • सौंफ- आधा टीस्पून

विधि

  • एक पैन में पानी लें।
  • इसमें दोनों हरड़ डालें।
  • अब इसमें जीरा, अजवाइन और सौंफ डालें।
  • इसे अच्छे से उबलने दें।
  • इसे छान लें और रोजाना सुबह के समय पिएं।

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट


कब्ज को दूर करने और डाइजेशन को सुधारने में की चाय हरड़ की चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।