गर्मियों में इस तरह से पिएं छाछ, कभी नहीं बिगड़ेगा डाइजेशन

अगर गर्मियों में छाछ पीना पसंद है तो आप उससे जुड़ी ये जानकारी जरूर जान लें। 

different ways to drink buttermilk for digestion

गर्मियों के मौसम में एक बहुत बड़ी समस्या जो हमारे सामने आती है वो ये कि हमें जरा सा तीखा, मसाले वाला या ऑयली खाना भी दिक्कत कर जाता है। गर्मियों में शरीर का अग्नि दोष ज्यादा बढ़ जाता है और ऐसे में हमेशा ही एसिडिटी, जलन, पेट में दर्द, डाइजेशन की समस्या आदि बढ़ जाती है। गर्मियों के मौसम में ये बहुत जरूरी होता है कि हम अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखें। अगर शरीर ठंडा नहीं रहेगा तो इसमें बहुत सारी समस्याएं होंगी और अन्य बीमारियां होंगी।

जहां तक आयुर्वेद का सवाल है तो शरीर को ठंडा रखने के लिए कुछ चीज़ों को खासतौर पर अच्छा माना गया है। इसी में से एक है छाछ या बटरमिल्क जिसे गर्मियों में सबसे अच्छे ड्रिंक्स में से एक माना जाता है।

आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर छाछ से जुड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने ये भी बताया है कि इसे पीने के फायदे क्या हैं और ये भी बताया है कि अच्छे डाइजेशन के लिए छाछ को किस तरह से पीना चाहिए।

buttermilk for digestion

इसे जरूर पढ़ें- Expert tips: रोज छाछ पीने से सेहत को होंगे ये 5 बड़े फायदे

क्यों गर्मियों में छाछ पीना होता है फायदेमंद?

गर्मियों में छाछ को पीना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है क्योंकि ये शरीर को हाइड्रेट रखती है, लेकिन इसके अलावा इसके क्या फायदे हैं ये भी जान लीजिए।

  • छाछ से बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।
  • ये डाइजेस्ट करने में बहुत आसान होती है और इसमें कसैला और खट्टा टेस्ट होता है जो प्राकृतिक तौर पर गर्म होती है।
  • ये शरीर के कफ और वात दोष को मेंटेन रखने में मदद करती है जिससे डाइजेस्टिव समस्याएं कम होती हैं।
  • ये जलन और सूजन जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है।
  • ये डाइजेस्टिव समस्याओं को बहुत हद तक कम कर देती है।
  • गैस्ट्रिक और आंतों से जुड़ी समस्याओं के लिए भी छाछ वरदान साबित हो सकती है।
  • अगर किसी को भूख नहीं लग रही है तो उसके लिए भी छाछ अच्छी साबित होगी।
  • अगर किसी को तिल्ली या स्प्लीन में दिक्कत है तो उसके लिए भी छाछ लाभकारी होती है।
  • एनीमिया की समस्या के लिए भी छाछ लाभकारी हो सकती है।
summer digestive drink buttermilk

कैसे घर पर बनाएं छाछ?

छाछ बाज़ार से लेने की जगह बहुत ही आसानी से घर पर भी बनाई जा सकती है। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होगी।

सामग्री-

  • 1/4 कप दही
  • 1 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 छोटा चम्मच रोस्टेड जीरा पाउडर
  • पुदीने की पत्तियां
  • धनिया की पत्तियां
  • कटी हुई अदरक या सोंठ पाउडर (ऑप्शनल)

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसी मसाला छाछ?

जिस तरह की छाछ की रेसिपी यहां बताई गई है वो आपके डाइजेशन की समस्या के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है और साथ ही साथ ये शरीर को थोड़ा ठंडा भी करती है। इसे बनाने का तरीका ये है-

    • सबसे पहले दही और पानी को एक बड़े बर्तन में लेकर अच्छे से मथ लें जिससे ये घोल पतला हो जाए। ये नॉर्मल छाछ बन गई है अब हम इसमें बाकी सामग्री मिलाएंगे।
  • इसमें सभी सामग्री डालकर हाथ से मथें या फिर किसी हैंड ब्लेंडर का उपयोग कर लें।
  • अब इसे पुदीने की पत्तियों और धनिया की पत्तियों की मदद से गार्निश करें और सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें- Summer Drinks: वेट लॉस के लिए छाछ या लस्सी में से कौन सा ड्रिंक है बेहतर? एक्‍सपर्ट से जानें

छाछ पीने का सही समय क्या है?

डॉक्टर दीक्षा के अनुसार छाछ पीने का सबसे सही समय होता है लंच का समय। आप खाने के साथ भी इसे ले सकते हैं जिससे आपको दोपहर का खाना पचाने में आसानी हो।

रात को छाछ क्यों नहीं पीनी चाहिए?

रात में छाछ पीने से कफ बनने की समस्या हो सकती है। छाछ में जिस तरह के इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल होता है वो शरीर में कफ बनाते हैं। दही इसका मुख्य इंग्रीडिएंट होता है और दही भी रात में खाने को मना किया जाता है।

छाछ का इस्तेमाल इसी तरह से किया जाए तो बेहतर होगा। अगर आपको छाछ पीने से दिक्कत होती है या फिर पेट में जलन का अहसास होता है तो एक बार डॉक्टर से जरूर बात करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP