herzindagi
image

रातभर काम करता है यह 1 पत्ता और सुबह उठकर पेट कर देता है खुलकर साफ, बुजुर्गों का आजमाया यह देसी नुस्खा आप भी करें ट्राई

अगर आपका पेट रोज ठीक से साफ नहीं होता है, कब्ज बनी रहती है और पॉटी खुलकर नहीं आती है, तो यह 1 पत्ता आपके लिए जादू की तरह काम कर सकता है। इससे न केवल पेट साफ होता है, बल्कि डाइजेशन से जुड़ी सारी दिक्कतें दूर होती हैं।      
Editorial
Updated:- 2025-10-13, 21:59 IST

हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम शरीर का एक अहम हिस्सा है। यह न केवल भोजन को पचाने का काम करता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स और वेस्ट को बाहर निकालना भी हमारे पाचन तंत्र का ही काम है। जब हमारा पाचन ठीक से काम करता है, तो गैस, एसिडिटी और बदहजमी जैसी दिक्कतें नहीं होती हैं। वहीं, डाइजेस्टिव सिस्टम के ठीक से काम न कर पाने पर, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग हमें परेशान करती है। जब हमारा पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और ये टॉक्सिन्स कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बाउल मूवमेंट का रेगुलर होना जरूरी है। जब पेट साफ रहता है, तो भोजन सही से पचता है और शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं। ऐसे में अगर आपको कब्ज रहती है, पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। यहां हम आपको एक ऐसे जादुई पत्ते के बारे में बता रहे हैं, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

कब्ज को दूर करने में मदद करता है अजवाइन का पत्ता

  • अजवाइन के पत्तों में थाइमॉल होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम में डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को बढ़ावा देते हैं। अजवाइन न केवल खाने को अच्छे से पचाने में मदद करता है, बल्कि इससे कब्ज भी दूर होती है।
  • अजवाइन के पत्तों में फाइबर होता है। ये आंतों को साफ करने में मदद करते हैं और गट हेल्थ को सुधारते हैं। अगर आप रात को गुनगुने पानी के साथ अजवाइन के पत्ते लेती हैं, तो इससे मल आसानी से बाहर निकलता है।

ajwain for gas

  • अजवाइन के पत्तों का सेवन करने से पेट साफ होता है और हल्का महसूस होता है। इससे पेट फूलने की दिक्कत दूर होती है और गैस नहीं बनती है। अगर आपको अक्सर गैस और इनडाइजेशन की दिक्कत करती है और कब्ज की वजह से पेट फूलना हुआ महूस होता है, तो आपको इन पत्तों के सेवन से फायदा मिल सकता है।
  • अजवाइन के पत्ते, शरीर से विषैले पदार्थ टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने का काम करते हैं। जब हमारा मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, तो इससे न केवल खाना सही से पचता है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है, बल्कि कब्ज भी दूर होती है।

यह भी पढ़ें- आंतों को सड़ा सकता है अंदर जमा मल, जानें रोज पॉटी न आने से किन बीमारियों का हो सकता है खतरा

ajwain leaves tea health benefits for indigestion

  • आप रात को सोते समय गुनगुने पानी के साथ अजवाइन के पत्ते ले सकती हैं, या 4-5 पत्तों को पानी में उबालकर पिएं। इसके अलावा, पराठे या दाल में भी अजवाइन के पत्ते डाले जा सकते हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप सोते समय अजवाइन के पत्तों का सेवन करेंगी, तो यह रातभर काम करता है और सुबह पेट खुलकर साफ होता है।

 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

 

एक्सपर्ट का कहना है कि पेट साफ करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।