पेट में अटक गई है गैस? पिएं यह जादुई पानी, झट से होगा असर

पेट में अक्सर गैस फंस जाती है और इसकी वजह से पेट में दर्द, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती है। भारी खाने, तले-भुने खाने या देर से खाने जैसी कई वजहों के चलते पेट में गैस फंस जाती है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें भी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें जल्दी परेशान करती हैं। काफी लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है लेकिन लंबे समय तक तनाव में रहने और नींद पूरी न होने का असर भी आपके पाचन पर होता है। पेट में अचानक से गैस फंसने पर कई बार तेज दर्द उठता है और बेचैनी होती है। ऐसे में यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।
पेट में गैस अटक जाए तो क्या करें?
- अगर आपके पेट में गैस अटक गई है और इसकी वजह से आपको पेट में दर्द, उल्टी जैसा महसूस होना और खट्टी डकारे आना जैसी दिक्कतें हो रही हैं, तो इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं। आपको फायदा मिलेगा।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पेट में गैस फंसने पर काफी दिक्कत होती है। पेट में गैस, भारीपन और अपच से राहत पाने में यह नुस्खा मदद कर सकता है।

- गुनगुना पानी, डाइजेस्टिव सिस्टम को एक्टिव बनाता है और आंतों में फंसी गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे शरीर भी डिटॉक्स होता है।
- काले नमक को आयुर्वेद में डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी दिक्कतों को कम करता है। इससे बाउल मूवमेंट बेहतर होता है।
- हींग में प्राकृतिक एंटी-फ्लैटुलेंट गुण होते हैं, यानी यह गैस बनने से रोकती है। इससे पेट दर्द, ऐंठन और गैस कम होती है। यह पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करती है और खाना पचाने में मदद करती है।
- नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन को दुरुस्त करता है। इससे एसिडिटी दूर होती है और शरीर डिटॉक्स होता है। नींबू, ब्लोटिंग को कम करता है। इससे गैस और खट्टी डकार जैसी दिक्कतें नहीं होती है।
- यह नुस्खा फंसी हुई गैस को बाहर निकालता है, पेट फूलना और भारीपन कम करता है, पाचन एंजाइम्स को एक्टिव करता है, एसिडिटी और कब्ज से राहत देता है।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट में गैस अटक जाए तो यह घरेलू नुस्खा आजमाएं

- 1 गिलास गुनगुना पानी लें।
- अब इसमें चौथाई चम्मच काला नमक डालें।
- इसमें चुटकीभर हींग डालें।
- अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं।
- पेट में गैस होने पर इस पानी को धीरे-धीरे पिएं, आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज सुबह खाली पेट गैस की गोली खाने से शरीर में क्या होता है?
पेट की गैस को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है हालांकि, अगर आपका डाइजेशन अक्सर खराब रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।