herzindagi
aamla juice for belly fat

Belly Fat: पेट की चर्बी गायब करने से लेकर सर्दियों में सेहतमंद रहने तक, इस जूस के है कई फायदे

आंवला जूस पेट की चर्बी और मोटापे को दूर करने में कारगर है। लेकिन इसे कितनी मात्रा में और किस समय पीना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-08, 11:13 IST

Aamla Juice benefits: आंवला, गिलोय और मोरिंगा ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें आयुर्वेद में वरदान माना जाता है। इनके कई फायदे हैं और यही वजह हैं कि इन्हें कई तरह से डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वजन कम करने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने तक इन चीजों के कई फायदे हैं। बात अगर आंवला की करें, तो इसका जूस पेट की जिद्दी चर्बी को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है और इसका सेवन किसी भी रूप में किया दा सकता है। हालांकि, इसका जूस अधिक फायदेमंद माना जाता है। आंवले के जूस से किस तरह पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है, इसे कितनी मात्रा में पीना चाहिए, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आंवला जूस (How to burn Belly Fat)

can i drink aamla juice daily to burn belly fat

आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- डायबिटिक और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना चाहिए। इसे डेली अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही, अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी और मोटापे से परेशान हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला खून को साफ करता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी को दूर करने में भी मदद करता है।

कैसे करना चाहिए आंवला जूस का सेवन (Can I drink Amla Juice Daily)

  • आप ताजे आंवले से आंवले का जूस तैयार करें।
  • आप आंवला पाउडर या आंवला जूस भी दुकान से ले सकती हैं।
  • रोज लगभग 20 मि.ली. आंवला जूस पिएं।

यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना है मोरिंगा, इस तरह खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा

आंवला जूस के अन्य फायदे (Amla Juice Benefits)

aalma juice benefits

  • आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
  • यह त्वचा और आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • थायरॉइड और फैटी लिवर में भी इसका सेवन फायदेमंद है।
  • आंवला कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद करता है।

यह विडियो भी देखें

नोट- आंवला जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह तासीर में ठंडा होता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप पहली बार इसका सेवन कर रही हैं, तो एक बार डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।