हेल्दी रहने के लिए डाइट में नेचुरल चीजों का ज्यादा उपयोग करना चाहिए। कई सारे फल, सब्जियां, मसाले और हर्ब्स हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनके गुणों को आयुर्वेद में भी माना जाता है। एक ऐसा ही हर्ब है मोरिंगा। मोरिंगा के पेड़ की पत्तियां, फलियां और इसका पाउडर सभी फायेमंद होता है। इससे स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं और इसे किस तरह से खाया जा सकता है, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार ने जानकारी दी है। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
मोरिंगा में पालक से 25 गुना ज्यादा आयरन होता है। दूध से 17 गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी, गाजर से कई गुना ज्यादा विटामिन ए और योगर्ट से ज्यादा प्रोटीन होता है। यह एंटीबायोटिक, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-डायबिटिक, एंटी-वायरल, एंटी- एजिंग और एंटी-फंगल होता है। इसकी फलियां, जिन्हें ड्रमस्टिक्स भी कहते हैं। उनमें भी कई गुण होते हैं। आयुर्वेद में इसे जादुई पेड़ माना जाता है और इससे लगभग 300 बीमारियों का इलाज किया जाता है।
यह विडियो भी देखें
मोरिंगा प्लांट के सभी हिस्से फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसकी पत्तियां सबसे अधिक गुणकारी होती हैं। आप मोरिंगा की फ्रेश पत्तियों को खाना बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं, इसकी फलियों का सूप और सब्जी बना सकती हैं और इसकी पत्तियों को सुखाकर उनका पाउडर भी बनाया जा सकता है। ड्रमस्टिक्स का सूप, अर्थराइटिस के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। मोरिंगा के 1 टीस्पून पाउडप को रोटी, चीला, स्मूदी, दाल या पानी एनर्जी ड्रिंक्स में मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी रहने के लिए जरूरी हैं ये काम
मोरिंगा की तासीर गर्म होती है। जिन लोगों को हीट इश्यूज जैसे एसिडिटी, ब्लीडिंग, पाइल्स, हैवी पीरियड्सअ और एक्ने की समस्या है, उन्हें इसे घी या धनिये के साथ खाना चाहिए। साथ ही खाने के पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, जानें खाने का सही तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।