हम सभी सेहतमंद रहते हुए एक लंबी उम्र जीना चाहते हैं। इसके लिए हम कई तरह के देसी-विदेशी नुस्खे भी अपनाते हैं। हेल्दी रहने के लिए सही खान-पान और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। खान-पान से जुड़ी सही आदतों को फॉलो कर न केवल आप बीमारियों से बच सकती हैं, बल्कि एक लंबी और सेहतमंद लाइफ भी जी सकती हैं। हमारी आयुर्वेदिक चिकित्सा पध्दति भी खान-पान की सही आदतों और रूटीन में हेल्दी बदलावों पर काफी जोर देती हैं। वैसे सिर्फ हमारे देश में हीं नहीं, बल्कि विदेशों में भी सेहतमंद रहने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं।
यहां हम आपको जापानी लोगों की एक सीक्रेट तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जो वहां काफी फॉलो किया जाता है। इसके क्या फायदे हैं और इसे किस तरह अपनाना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
हेल्दी रहने के लिए जापानी लोगों का सीक्रेट तरीका ( How can I live longer and healthier)
- एक्सपर्ट के मुताबिक, जापानी लोगों की अच्छी सेहत का राज सिर्फ जेनेटिक नहीं है, बल्कि यह उनकी खान-पान की सही आदतों से जुड़ा है।
- जापानी लोगों का यह सीक्रेट तरीका हारा हाची बू डाइट है।
- हारा हाची बू (Hara Hachi Bu) एक जापानी कहावत है। दरअसल, यह डाइटिंग का एक तरीका है।
- इसका मतलब होता है पेट को केवल 80 प्रतिशत तक भरना। यानी की जब आपका पेट 80 प्रतिशत भर जाए, उसके बाद खान न खाएं।
- यह कन्फ्यूशियस का सिध्दांत है, जो लोगों को 80 प्रतिशत पेट भरने की सलाह देता है।
- दरअसल, यह कॉन्सेप्ट पोर्शन कंट्रोल और माइंडफुल ईटिंग से जुड़ा है।
- इस सिध्दान्त के जरिए आप भूख से जुड़े अपने शरीर के असली इशारों को समझते हैं और ओवरईटिंग से बचते हैं।
- जापानी खान-पान की शैली के अनुसार, पेट को पूरा भरना न केवल वजन बढ़ा सकता है, बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी जन्म दे सकता है।
- हारा हाची बू डाइट के नियमों के अनुसार, जब आप 80 प्रतिशत पेट भरते हैं, तो इससे आपका शरीर खाने को अच्छी तरह पचा पाता है।
- इससे डाइजेशन, मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है और साथ ही मोटापा भी कम होता है।
- आप खाना धीरे-धीरे खाएं, खाने को सही तरीके से चबाकर खाएं और खाना खाते वक्त पूरा ध्यान खाने पर ही लगाएं।
- हारा हाची बू के ये नियम स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इंटरमिटेंट फास्टिंग और ट्रेडिशनल फास्टिंग में क्या होता है अंतर? एक्सपर्ट से जानें
यह भी पढ़ें- बिना एक्सरसाइज और डाइट के कम होगा वजन, बस करें यह एक काम
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों