40 की उम्र के बाद चेहरे की रंगत बिगाड़ सकता है हार्मोनल इंबैलेंस, इस देसी चाय से करें मैनेज

Hormonal Balance Tea: 40 की उम्र के बाद, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इनका असर, महिलाओं के वजन, एनर्जी लेवल, सेक्शुअल हेल्थ और स्किन पर भी होता है। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से, चेहरे पर झाइयां, डार्क स्पॉट्स और भी कई साइन्स नजर आने लगते हैं। इन्हें कम करने में एक्सपर्ट की बताई चाय मदद कर सकती है।
image

उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल उतार-चढ़ाव होते हैं। इनका असर, महिलाओं की फिजिकल, मेंटल और सेक्शुअल हेल्थ पर भी होता है। खासकर, पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज का समय किसी भी महिला के लिए काफी चैलेंजिंग होता है। 40 की उम्र पार करने के बाद, महिलाएं पेरिमेनोपॉज और मेनोपॉज से गुजरती हैं। इस समय पर होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर, महिलाओं के मूड, ज्वाइंट हेल्थ, एनर्जी लेवल और डाइजेशन समेत कई चीजों पर होता है। इस समय पर, अक्सर महिलाओं को डार्क स्पॉट्स, दाग-धब्बे, झाइयां और ब्राउन पैचेज परेशान करते हैं। इसके पीछे, शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का इंबैलेंस हो सकता है। स्किन से जुड़ी इन दिक्कतों को कम करने के लिए, शरीर में हार्मोन्स का बैलेंस होना जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई यह चाय आपकी मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

40 के बाद स्किन को हेल्दी रखने के लिए घर पर बनाएं यह चाय

  • दालचीनी, ब्लड सर्कुलेशन को सुधारती है और मेलानिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देती है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इससे न केवल स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है बल्कि इंफ्लेमेशन भी कम होता है। यह हार्मोनल बैलेंस बनाने में भी मदद करती है।
  • जायफल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इंफ्लेमेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करने में मदद करते हैं। जायफल में इमेनगॉग होता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है और मूड स्विंग्स को कम करने में भी मदद करता है।
  • अदरक और धनिये के बीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। ये इंफ्लेमेशन को कम करने और मेलानिन के प्रोडक्शन को रेगुलेट करना का काम करते हैं।
  • धनिये के बीज, हार्मोनल असंतुलन को कम करते हैं और एंडोक्राइन ग्लैंड्स से हार्मोन्स के सही सीक्रेशन में मदद करते हैं।
  • एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर मंजिष्ठा, महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। यह दाग-धब्बों और झाइयों को कम करने में मदद करती है। इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है।

40 की उम्र के बाद हार्मोन्स को बैलेंस कर सकती है यह देसी चाय

dalchini for hormonal balance after 40

सामग्री

  • दालचीनी- 1 चुटकी
  • जायफल- 1 चुटकी
  • अदरक- चौथाई टीस्पून
  • धनिये के बीज- चौथाई टीस्पून
  • मंजिष्ठा- आधा इंच

विधि

  • एक पैन में पानी डालकर सभी चीजों को उबालें।
  • इसे अच्छे से छान लें।
  • इसे शाम के समय पिएं।

यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलेंस के लिए महिलाएं रूटीन में करें ये बदलाव

सेहतमंद रहने के लिए, शरीर में हार्मोन्स का सही बैलेंस होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP