40 की उम्र में थायराइड ने बिगाड़ दिया है शरीर का पूरा सिस्टम, तो हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए पिएं यह देसी चाय

जब थायराइड ग्लैंड सही से फंक्शन नहीं करती है, तो इसका असर शरीर के कई अंगों पर होता है। थायराइड ग्लैंड से निकलने वाला थायराइड हार्मोन, हमारे शरीर के कई फंक्शन्स के सही तरह से चलने के लिए जरूरी है। ऐसे में इसका इंबैलेंस यानी इसका कम या ज्यादा मात्रा में सीक्रेशन, शरीर पर असर डाल सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि जिन महिलाओं को हाइपोथायराइड है, उनकी परेशानी 40 की उम्र के आस-पास यानी पेरिमेनोपॉज के समय में ज्यादा बढ़ सकती है। इस समय पर बालों का झड़ना, पीरियड फ्लो का कम होना या जांघों और हिप्स के आस-पास फैट का जमा होना जैसै लक्षण नजर आने लगते हैं।
40 की उम्र में थायराइड हार्मोन के इंबैलेंस ने अगर आपके शरीर का पूरा सिस्टम गड़बड़ कर दिया है और इसकी वजह से पेरिमेनोपॉज के लक्षण भी आपको ज्यादा परेशान करने लगे हैं, तो इस देसी चाय को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे आपको और भी कई फायदे मिलेंगे। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
पेरिमेनोपॉज के समय में अधिक सता रहे हैं थायराइड के लक्षण, तो हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए पिएं यह चाय
- एक्सपर्ट का कहना है कि हार्मोन्स को बैलेंस करने वाली यह चाय, थायराइड, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल को बैलेंस करने का काम करती है।
- धनिया, लिवर को डिटॉक्स करता है, थायराइड मेटाबॉलिज्म को सुधारता है और ब्लोटिंग को कम करता है। इससे थकान भी कम होती है।
- दालचीनी, इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारती है और हार्मोन्स को बैलेंस करती है। इससे वजन बढ़ना और मूड स्विंग्स कम होते हैं।
- तुलसी, नेचुरल एडाप्टोजेन का काम करती है। इससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है और थायराइड हेल्थ बेहतर होती है। इससे तनाव और थकान कम होती है।

- चेस्टबेरी, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बैलेंस करती है और पीरियड्स को हेल्दी बनाती है। इससे पीएमएस के लक्षण भी कम होते हैं।
- पुदीने की पत्तियां, डाइजेशन को सुधारती हैं और शरीर में इंफ्लेमेशन कम करती हैं।
- नारियल के तेल में हेल्दी फैट्स होते हैं। यह थायराइड हार्मोन के प्रोडक्शन को सुधारता है।
यह भी पढ़ें- थायराइड की वजह से फूल जाता है महिलाओं का शरीर, वजन कम करने के लिए गेहूं की जगह खाएं इस आटे की रोटी
हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए घर पर कैसे बनाएं यह देसी चाय
View this post on Instagram
- 1 पैन में 1 गिलास पानी डालें।
- अब इसमें 1 टीस्पून धनिये के बीज डालें।
- इसमें दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा डालें।
- इसमें 2-3 तुलसी की पत्तियां और 1 टीस्पून चेस्टबेरी टी डालें।
- इसमें पुदीने की पत्तियां डालें।
- अब इसे कुछ देर उबालें और इसे छान लें।
- अब इसमें 1 टीस्पून नारियल का तेल डालें।
- इसे सुबह के समय पिएं।
यह भी पढ़ें- थायराइड हार्मोन को नेचुरली मैनेज करने के लिए खान-पान में करें ये 7 बदलाव, कुछ ही हफ्तो में दिखेगा असर
40 की उम्र में थायराइड को मैनेज करने में यह देसी चाय मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।