35 की उम्र के बाद झड़ने लगे हैं बाल? पानी में मिलाकर पिएं डाइटिशियन का बताया यह खास पाउडर

Hair Fall: यूं तो हेयर फॉल किसी भी उम्र में हो सकता है।  लेकिन, उम्र बढ़ने के साथ कई बार बाल अधिक झड़ने लगते हैं। अगर 35 साल की उम्र के बाद आपके बाल झड़ रहे हैं, पतले होते जा रहे हैं, तो पानी में इन कुछ खास चीजों का पाउडर मिलाकर पिएं। इससे बाल लंबे और मजबूत हो सकते हैं।
image

Long Hair: क्या आपकी उम्र 35 साल से अधिक है?

क्या आपके बाल झड़ते-झड़ते पतले होते जा रहे हैं?

क्या आपकी हेयर ग्रोथ रुक गई है और चोटी एकदम पतली बनती है?

अगर ऐसा है, तो एक्सपर्ट का बताया यह खास पाउडर आपकी मदद कर सकता है। बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। आयरन की कमी, बायोटिन की कमी, हेयर केयर का सही न होना, तनाव और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारणों से बाल झड़ने लगते हैं। हेयरफॉल कम करने के लिए, सबसे पहले इसके कारणों को समझना जरूरी है। कई बार उम्र बढ़ने के साथ भी शरीर में कुछ न्यूट्रिएंट्स कम होने लगते हैं और इसके कारण हेयर लॉस होने लगता है। अगर 35 साल की उम्र के बाद आपके बाल पतले हो रहे हैं और हेयरफॉल बहुत अधिक हो रहा है, तो इस बायोटिन रिच पाउडर को डाइट में शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

हेयरफॉल कम कर बालों को लंबा-घना और मजबूत बना सकता है यह पाउडर

fans are waiting to see these bollywood jodis in 2025

  • एक्सपर्ट का कहना है कि हेयर हेल्थ को सुधारने, डैमेज को कम करने और बालों को पतला होने से रोकने में यह बायोटिन रिच पाउडर मदद कर सकता है।
  • कद्दू के बीजों में बायोटिन और मैग्नीशियम होता है। ये हेल्दी बायोटिन प्रोडक्शन में मदद करते हैं।
  • कद्दू के बीजों में पाया जाने वाला जिंक, बालों की ग्रोथ और रिपेयर में मदद करता है। इन बीजों में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, मैग्नीशियम और आयरन समेत कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इनसे बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है और हेयरफॉल कम होता है।
  • बादाम में विटामिन-ई और बायोटिन पाया जाता है। यह बायोटिन अब्जॉर्बशन को बढ़ाता है। बायोटिन बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
  • बादाम में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड्स, बालों की ग्रोथ को बढ़ा सकते हैं।
  • कलौंजी के बीज भी बायोटिन अब्जॉर्बशन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कलौंजी में मौजूद ओमेगा फैटी एसिड्स बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं।
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो हेयर फॉलिकल्स की ग्रोथ में मदद करते हैं।
  • अखरोट में बायोटिन यानी विटामिन बी7 होता है। ये बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
  • सफेद तिल शरीर में बायोटिन के यूज में मदद करते है। इनसे हेयरफॉल कम होता है।
  • अंजीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बालों को मजबूती देते हैं।
  • अलिव सीड्स में आयरन और बायोटिन होता है। इससे हेयर हेल्थ में सुधार होता है।
  • अंजीर, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं और इनसे बालों में डैमेज कम होता है और बायोटिन अब्जॉर्बशन बढ़ता है।
  • मखाना कैल्शियम और मैग्नीशिय से भरपूर होता है और हेयर ग्रोथ में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-Long Hair: आपकी लंबी-घनी जुल्फों पर टिक जाएगी सभी की नजर, बालों में लगाएं यह खास तेल

पतले बालों को मोटा और घना बना सकता है यह पाउडर

pupmkin seeds for hair fall

सामग्री

  • कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
  • बादाम- 5
  • अखरोट- 5
  • कलौंजी के बीज- 1 टेबलस्पून
  • तिल के बीज- 2 टेबलस्पून
  • अलिव सीड्स- 1 टेबलस्पून
  • अंजीर- 1
  • मखाने- 8-10

विधि

  • सभी चीजों को अच्छे से भूनें।
  • अब इसे पीस लें।
  • इस पाउडर को 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
  • इससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें- लंबी, घनी और मोटी बनेगी आपकी चोटी, बालों को मजबूत बनाएगा नानी मां का यह लड्डू

हेयर फॉल कम करने में यह देसी पाउडर आपकी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP