इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होगी हेयर फॉल की समस्या

छोटी-छोटी गलतियों के कारण हेयर फॉल होने लगता है। खासतौर पर सर्दियों में यह समस्या बढ़ जाती है।
Updated:- 2022-12-21, 13:00 IST
how to prevent hairfall

क्या आपके भी बाल झड़ने लगे हैं? आपने कभी इसका कारण सोचा है? हालांकि, अब हेयर फॉल की समस्या काफी आम हो गई है। सर्दी हो या गर्मी बाल झड़ने बंद नहीं होते हैं। ऐसे में आपको बेहद सतर्क हो जाना चाहिए और अपने बालों पर अधिक ध्यान देना चाहिए। हमारे बाल पर्यावरण, लाइफस्टाइल और शरीर में किसी चीज की कमी के कारण खराब होने लगते हैं। अगर आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो आपके बाल नहीं झड़ेंगे। क्या आप जानना चाहती हैं किन कारणों के चलते हेयर फॉल होने लगता है? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

ब्लो ड्रायर से रहें दूर

hairfall related tips
बालों को धोने के बाद उन्हें सही तरह से सुखाना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इससे आपके बाल झड़ने शुरू हो सकते हैं। बालों को धोने के बाद इन्हें तौलिया में कसकर न बांधें। साथ ही गीले बालों पर ब्लो ड्रायर नहीं करना चाहिए।

ब्लो ड्रायर के इस्तेमाल से बालों की जड़ कमजोर हो जाती है, जिसके बाद बाल टूटने लगते हैं। बालों को थोड़ा सा सूखने दें। फिर ब्लो ड्रायर से बाल सुखाएं। लेकिन आपको हमेशा इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। बालों को नेचुरल हवा में ही सुखाना चाहिए।

केमिकल ट्रीटमेंट को कहें नो

how chemical treatment affects hair
भले ही केमिकल ट्रीटमेंट के बाद बाल अच्छे हो जाते हैं, लेकिन अगर आप लंबे समय के लिए सोचें तो यह ट्रीटमेंट आपके बालों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। केराटिन से लेकर स्मूदनिंग में जिन प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जाता है, इनमें केमिकल की मात्रा ज्यादा होती है। इसके कारण बाल रफ और डैमेज हो जाते हैं और कुछ समय बाद हेयर फॉल होने लगता है। इसलिए आपको केमिकल ट्रीटमेंट से दूरी बनाए रखनी चाहिए। अगर

आपको अपने बालों को स्ट्रेट करना है तो आप नेचुरल चीजों की मदद से भी कुछ हद तक यह कर सकती हैं। साथ ही बालों को टूटने से बचाने के लिए अंडा और नारियल के तेल का उपयोग करें। (हेयर फॉल के लिए नुस्खे)

इसे भी पढ़ें:अगर हो रहा है हेयरफॉल तो इन 3 किचन इंग्रीडिएंट्स का करें प्रयोग

ओवरवॉशिंग से हो सकती है समस्या

how overwashing affects hair
हेल्दी बालों के लिए हेयर वॉश करना जरूरी होता है। इससे बालों में जमी गंदगी साफ हो जाती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए? यह बात आपके बालों के टेक्सचर पर निर्भर करती है। ऑयली बालों को कम से कम हफ्ते में 3 बार धोना चाहिए।

वहीं ड्राई बालों को 2 बार। कई बार हम बालों को जरूरत से ज्यादा वॉश कर लेते हैं। इसके कारण हेयरफॉल की परेशानी हो जाती है। इसके साथ ही हेयर वॉश करने की भी एक तकनीक होती है। अगर यह फॉलो न किया जाए तो बाल झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें:जानें झड़ते बालों को कम करने के लिए आसान और घरेलू उपाय

अपनाएं यह घरेलू नुस्खा

हमारी मम्मी और दादी हमेशा से ही बालों में तेल लगाने के लिए कहती हैं। बालों से संबंधित ज्यादा परेशानियों का हल है तेल। आपको बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए कोकोनट ऑयल स्पा लेना चाहिए।

क्या करें?

  • आधा कप नारियल का तेल गर्म कर लें।
  • अब तेल को स्कैल्प में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • नारियल के तेल को बालों की जड़ में लगाना न भूलें।
  • तेल को रातभर बालों में लगा रहने दें।
  • अगली सुबह माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें।
  • हफ्ते में दो बार बालों में गुनगुना नारियल का तेल लगाएं ।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: freepik




Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।