Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

उबली हुई चाय का पानी बेजान बालों में डाल सकता है जान, 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

यदि आप अपने बालों की समस्या से परेशान हैं और आपके बाल झड़ रहे हैं, बेजान हैं तो आप चाय के पानी से उन बालों में नई जान डाल सकती हैं। जानते हैं चाय के पानी के फायदों के बारे में... 
Updated:- 2025-10-20, 13:01 IST
black tea tips for hair in hindi

गलत लाइफस्टाइल और बाहरी प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल आपके बालों की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में आप बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करके अपने बालों में चाय के पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें, चाय का पानी न केवल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है बल्कि इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी बंद हो सकता है। साथ ही बाल चमकदार और लंबे भी होते हैं। ऐसे में महिलाओं को पता होना चाहिए कि वे अपने बालों में चाय के पानी का इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे हैं। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बालों में चाय के पानी इस्तेमाल करने के तरीके क्या हैं। जानते हैं, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स कीकंसल्टेंट - डर्माटोलॉजी और कॉस्मेटोलॉजी, डॉ. शिफा यादव से...

कैसे करें चाय के पानी का इस्तेमाल?

  • आप अपने बालों को चाय के पानी से धो सकती हैं। ऐसे में आप एक कप पानी में चाय की पत्तियों को उबालें और 5 से 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद पानी को ठंडा करें और अपने बालों को धोएं। ऐसा करने से न केवल बाल मजबूत होंगे बल्कि चमकदार भी बनेंगे।

hair care tips (2)

  • चाय के पानी का मास्क बनाने के लिए आपके पास शहद, नारियल तेल, चाय का पानी होना बेहद जरूरी है। अब आप एक कप में चाय के पानी में एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब बने मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए अपने बालों में लगाएं। उसके बाद अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है।
  • चाय के पानी का हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले चाय की पत्तियों के पानी को उबालें। अब उसे ठंडा करें। अब एक चम्मच ऐलोवेरा जेल, एक चम्मच मेथी दाने का रस और एक चम्मच प्याज का रस मिलाएं। अब बने मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भर लें। अब रात को सोने से पहले प्रभावित स्थान पर लगाएं। फिर अगले दिन अपने बालों को धो लें। इससे बाले सिल्की हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - कम खर्च में घर पर तैयार करें हर्बल हेयर शैम्पू, बालों को मिलेंगे कई फायदे

चाय के पानी के इस्तेमाल के फायदे

चाय का पानी न केवल बालों में कालापन लाता है बल्कि उन्हें पोषण भी देता है।

hair care tips in hindi

बता दें कि बालों की ग्रोथ के लिए ये पानी बेहद लाभकारी है। ऐसे में आप दिन में दो बार चाय के पानी से अपने बालों की मालिश कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - बालों को दें घर पर ही स्पा ट्रीटमेंट! डैंड्रफ के साथ-साथ रूखेपन से भी मिलेगा छुटकारा, बस फॉलो करें ये टिप्स

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।