रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस महीने सभी मुसलमान लोग रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। मुस्लिम लोग इसे खुदा की बरकत और रहमत का महीना मानते हैं। रमजान के महीने में ऊपर वाले की नेमत को बरसती ही है लेकिन इस दौरान रोजा रखने से सेहत से जुड़े भी कई फायदे होते हैं। रमजान में इस्लाम में मानने वाले लोग लगभग 12-15 घंटे का रोजा रखते हैं। रोजेदार इस दौरान दिन में दो बार खाना खाते हैं। सुबह सूरज निकलने से पहले और शाम को सूरज ढलने के बाद रोजे में खाना खाया जाता है। मील्स के बीच होने वाला ये लंबा अंतर सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। आइए आपको बताते हैं रमजान में रोजा रखने के मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में।
रोजा रखने से वजन भी तेजी से कम होता है। आजकल खराब जीवनशैली के चलते ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में रोजा रखकर वजन भी कम किया जा सकता है। रोजे में क्योंकि आपका पेट लगभग 12-15 घंटे खाली रहता है तो इससे कैलोरी इन्टेक भी कम होता है। हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम को आराम करने का मौका मिलता है,मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
रोजा रखने से हमारी बॉडी डिटॉक्स होती है। इसके पीछे कारण ये है कि रोजे के वक्त हमारे पाचन तंत्र को आराम करने का पूरा मौका मिलता है। पाचन तंत्र को जितना काम आम दिनों में करना पड़ता है, रोजे के दौरान पाचन तंत्र को उतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती है। इसी वजह से शरीर डिटॉक्स हो पाता है और टॉक्सिन्स शरीर से बाहर निकल पाते हैं।
रोजे रखने का मतलब सिर्फ भूखा रहना ही नहीं होता बल्कि इस दौरान नफ्ज(इन्द्रियों) पर नियंत्रण रखने की सलाह भी दी जाती है। ऐसे में अगर किसी को कोई ऐसी लत है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है तो रमजान के महीने में वो आसानी से छूट सकती है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें- Ramadan Mubarak 2023 Wishes & Quotes in Hindi: रमज़ान पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये बधाई संदेश
रमजान के महीने में फास्टिंग से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम होती है। इससे हमारा दिल स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़ें-Ramadan Mubarak 2023: रमज़ान के महीने में जरूर करें ये काम, कुबूल होगी हर दुआ
रमजान के दौरान रोजा रखने से हेल्थ बेनेफिट्स आपको तभी मिल सकते हैं जब आप कुछ बातों का ख्याल रखेंगे। रमजान के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग का पूरा लाभ पाने के लिए इफ्तार के दौरान तला-भुना ज्यादा ना खाएं। हेल्दी खाने को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।