अदरक को इस तरह से डाइट में करें शामिल, फिर देखें फायदे

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-07-02, 16:11 IST

जिंजर की चाय तो आप सब ने पी ही होगी,लेकिन क्या आपने कभी जिंजर एले पी है। आइए जानते हैं इसके फायदे

Is ginger ale healthy for you
Is ginger ale healthy for you

अदरक से जहां खाने का स्वाद बढ़ता है वहीं यह सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल दवा बनाने के लिए भी किया जाता है। लोग इसका कई तरह से सेवन करते हैं। जैसे अदरक की चाय, काढ़ा, अदरक ड्रिंक, वगैरह वगैरह, लेकिन आपने कभी जिंजर एले पी है? जिंजर एले एक तरह का कार्बोनेटेड ड्रिंक जिसका सेवन करने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं।डायटिशीयन शिखा अग्रवाल इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

जिंजर एले के फायदे

GINGER ALE

  • इसे पीने से पाचन में सहायता मिलती है।अदरक पाचन एंजाइमों के उत्पादन को प्रभावी ढंग से उत्तेजित कर सकता है। यह गैस्ट्रो प्रोटेक्टिव एजेंट के रूप में जाना जाता है,इससे पाचन संबंधी किसी भी तरह की समस्या में आराम मिलता है।
  • अदरक अपने मतली विरोधी गुणों के लिए जाना जाता है। इस वजह से अगर आप जिंजर एले पीते हैं तो मोशन सिकनेस की समस्या में आराम मिलता है। गर्भवती महिलाओं में सुबह के वक्त होने वाली मतली को कम करने में भी मदद कर सकता है।
  • इसको पीने से आप क्रॉनिक बीमारियों से बचे रह सकते हैं। अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और शरीर की कोशिकाओं को क्षति से बचाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

  • अदरक में सूजन रोधी गुण होते हैं। यह मांसपेशियों के दर्द को भी कम कर सकता है। यह मासिक धर्म के दर्द और परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है । इसके अतिरिक्त यह जोड़ों के कार्य में सुधार करके गठिया के दर्द में राहत दे सकते हैं। इससे चेस्ट कंजेशन और कफ में भी आराम मिलता है।

कैसे बनाएं जिंजर एले

tea lemon ginger

  • 1 कप फ्रेश अदरक टुकड़ों में कटा हुआ
  • एक कप पानी
  • 1 नींबू
  • शहद आधा छोटा चम्मच
  • 1 गिलास प्लेन सोडा

विधि

  • एले बनाने के लिए अंदर को छीलकर टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक ग्राइंडर में अदरक डालें, इसमें पानी मिलाएं और इसे कुछ देर तक पीस लें।
  • इसे अब गिलास में छन्नी की मदद से छान लें।
  • अब इसमें प्लेन सोडा मिलाएं।
  • नींबू का रस डालें।
  • अब इसमें शहद डालें।
  • इसमें बर्फ डाल कर आनंद लें।

यह भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP