herzindagi
What foods help with fatigue

दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

अगर आपको दिनभर कमजोरी और थकान महसूस होती है, तो अपनी डाइट पर ध्यान दें। शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए, आप कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-07-01, 15:14 IST

शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर हमें अक्सर थकान और कमजोरी महसूस होती है। कमजोरी और थकान महसूस होने के कई कारण हो सकते हैं। दिनभर काम करने के बाद, भूखे रहने या नींद पूरी न होने पर अगर आपको कमजोरी या थकान फील हो रही है, तो यह पूरी तरह से नॉर्मल है। लेकिन, अगर आपको अक्सर कमजोरी लगती है, तो इसकी वजह पर ध्यान दें। शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस, कमजोरी का एक कारण हो सकता है। इंसुलिन और कोर्टिसोल हार्मोन में उतार-चढ़ाव, कमजोरी का कारण हो सकता है। इसे दूर करने के लिए डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है। डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल कर, आप शरीर में ताकत बनाए रख सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

चिया सीड्स का पानी पिएं

chia seeds water for weight loss

चिया सीड्स गुणों की खान हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। आप चिया सीड्स को पानी में मिलाकर, एक डिटॉक्स ड्रिंक बना सकती हैं। इसे पूरे दिन पिएं। इससे शरीर में ताकत बनी रहेगी। चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इनसे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को भी कम करते हैं।

चुकंदर खाएं

चुकंदर में कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून की कमी दूर करता है। खून की कमी, थकान और कमजोरी का एक मुख्य कारण है। इसमें  बीटालेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कई बीमारियों से बचाते हैं। इससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी दूर होती है।

दालचीनी का पानी पिएं

cinnamon water for belly fat

दालचीनी में एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बायोटिक और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। ये इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है। इससे इम्यूनिटी व डाइजेशन में सुधार होता है। सुबह उठकर पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा उबालकर पिएं। आप दालचीनी पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है और यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है। इसे पीने से बेली फैट भी कम होता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- दिन भर महसूस होती है कमजोरी और थकान? रोज सुबह करें ये 2 योगासन

कमजोरी और थकान को दूर कर, शरीर में एनर्जी बनाए रखने में ये चीजें मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- Fatigue Causes: महसूस हो रही है ज्यादा थकान, तनाव हो सकता है इसकी वजह

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।