इतनी भीषण गर्मी झेलने के बाद मानसून आते ही सुकून-सा मिल जाता है। लेकिन इसके साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जोखिम भी होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि मौसम में होने वाले बदलाव के कारण इस मौसम में कई बीमारियां फैलती हैं। नतीजतन, संक्रमण, पाचन संबंधी समस्याएं, जुकाम, खांसी और एलर्जी की शिकायतें लोग करने लगते हैं।
इन बीमारियों से बचने के लिए अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने पर ध्यान देना चाहिए। अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं कि आप अपने आहार में किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।
1. मौसमी फल और सब्जियां खाएं
ताजा और मौसमी सब्जियां खाना हमेशा फायदेमंद होता है। इस दौरान लौकी, तुरई, परवर और टिंडे जैसी सब्जियां खूब मिलती हैं। ये सब्जियां शरीर को डिटॉक्स करने के साथ इम्यूनिटी को भी बेहतर करने में मदद कर सकती हैं। इसी तरह बरसात में आने वाले फल जैसे अनार, सेब और नाशपाती आदि विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं।
सलाह: इस मौसम में किसी भी सब्जी या फल को अच्छी तरह से धोकर ही खाएं। ध्यान रखें कि बारिश में कीड़े होने की संभावना ज्यादा होती है।
2. हर्बल चाय का सेवन करें
अदरक, तुलसी और हल्दी जैसी सामग्री से बनी हर्बल चाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बेहतरीन उपाय है। इन जड़ी-बूटियों में प्राकृतिक जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और सूजनरोधी गुण होते हैं। ये चाय पीने से गले को आराम मिलता है। यदि आपको सर्दी-जुकाम या गले में खराश है, तो ये चाय आपको राहत दे सकती हैं।
सलाह: ये चाय इम्यूनिटी को बूस्ट करती हैं, लेकिन इनका सेवन मॉडरेशन में ही किया जाना चाहिए। हर्बल चाय की अधिकता भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़ें: Best Immunity Booster Foods: इम्यून सिस्टम को बनाए मजबूत इन फूड्स से
3. प्रोबायोटिक युक्त चीजों का सेवन करें
प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अगर आपके गट में समस्या होगी, तो इससे आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, इसलिए अपने आहार में प्रोबायोटिक्स को शामिल करें। अपने पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपने आहार में दही, छाछ और फर्मेंटेड फूड प्रोडक्ट्स जैसे किमची सलाद या सौकरकूट शामिल करें।
सलाह: प्रोबायोटिक्स पेट के लिए अच्छे हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ये उत्पाद फ्रेश हों और ठीक से स्टोर किए गए हों।
4. साबुत अनाज और दालें लें
ब्राउन राइस, ओट्स और जौ जैसे साबुत अनाज के अलावा दाल और छोले आवश्यक पोषक तत्व और फाइबर प्रदान करते हैं। ये चीजें ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इन चीजों से आपकी इम्यूनिटी पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
सलाह: यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों को दालें और छोले-राजमा जैसी चीजों का सेवन करने की सलाह नहीं दी जाती है।
5. नट्स और सीड्स का सेवन
बादाम, अखरोट जैसे नट्स और अलसी, फ्लैक्स सीड और चियासीड्स जैसे बीज विटामिन, खनिज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
सलाह: इन्हें आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं या अपने डेजर्ट में गार्निश के बाद इनका मजा ले सकते हैं। मगर इन चीजों को मॉडरेशन में लिया जाना चाहिए।
6. मसालेदार हो आहार
अब मसाले का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप भरपूर मात्रा में मिर्च डाल दें। साबुत मसाले जैसे जीरा, धनिया, काली मिर्च और दालचीनी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें आसानी से आपके खाने में शामिल किया जा सकता है।
सलाह: खड़े मसाले खाने को फ्लेवर देते हैं, लेकिन इसका अधिक सेवन खाने का स्वाद बिगाड़ सकता है और अधिकता आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।
7. लहसुन, अदरक और प्याज करें शामिल
लहसुन, अदरक और प्याज में शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण होते हैं। वे संक्रमण से लड़ने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं। इन्हें अपने आहार में शामिल करने से सर्दी-जुकाम और मानसून से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचाव में मदद मिल सकती है।
सलाह: कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है। अगर आप लहसुन या अदरक नहीं खाते हैं, तो जरूरी नहीं कि उनका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव
8. हाइड्रेटेड रहें
बारिश में ठंड के कारण कई लोग पानी नहीं पीते हैं, लेकिन आपको हर मौसम में हाइड्रेट हना जरूरी है। इस मौसम में उमस और पसीने के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है, उससे बचने के लिए खूब पानी पिएं। पानी यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सलाह: अगर आप पानी नहीं पी पाते हैं, तो अपने आहार में फलों के जूस शामिल करें। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और शिकंजी आदि का सेवन करें।
कोशिश करें कि आप जंक फूड कम से कम खाएं और अपने आहार में इन पौष्टिक चीजों को शामिल करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों