herzindagi
how to increase iron level in females

आयरन लेवल को बढ़ाने के लिए रोज खाएं यह 1 चीज

महिलाओं में आयरन की कमी बहुत आम है। इसे दूर करने के लिए डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। एनीमिया होने पर कमजोरी और चक्कर आना जैसे लक्षण हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-10-17, 12:47 IST

आयरन की कमी महिलाओं में होने वाली सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसकी कमी होने पर महिलाओं के शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं, लेकिन अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं। हालांकि, ऐसा करना बिल्कुल सही नहीं है। आयरन हमारे शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए एक जरूरी मिनरल है। इसकी कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, इम्यून सिस्टम का कमजोरी होना और बेहोशी जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। कई बार इसकी वजह से त्वचा भी पीली पड़ जाती है और हाथ-पैर ठंडे रहने लगते हैं। इसकी कमी दूर करने के लिए डाइट में बदलाव बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट आयरन लेवल को बढ़ान के लिए एक खास चीज को खाने की सलाह देती हैं। यह जानकारी, डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन, सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वह योगा और गट हेल्थ कोच भी हैं। 

शरीर के लिए क्यों जरूरी है आयरन?

why iron is important for us

आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह मिनरल ब्लड में ऑक्सीजन को ले जाने के लिए जरूरी प्रोटीन हीमोग्लोबिन के फंक्शन में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में आयरन की कमी से ऑक्सीजन की सप्लाई पर असर होता है। इसकी कमी होने पर एनीमिया नाम की बीमारी हो जाती है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होगी तो इसकी वजह से हमारी सेल्स और मसल्स सही ढंग से काम नहीं कर पाएंगी क्योंकि उन्हें सही तरीके से काम करने के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा नहीं मिल पाएगी। इसलिए, शरीर में आयरन के लेवल सही होना चाहिए। आयरन लेवल उम्र और जेंडर के हिसाब से अलग-अलग होता है। महिलाओं में इसकी कमी जल्दी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- किन स्थितियों में महिलाओं में हो जाती है आयरन की कमी

आयरन की कमी को दूर करने के लिए नारियल 

coconut for iron deficiency

आयरन की कमी दूर करने के लिए कच्चे नारियल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह हेल्दी फैट्स का एक अच्छा सोर्स है। डाइजेशन, स्किन, बालों और हार्ट हेल्थ के लिए यह अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, इसमें एंटीमाइक्रोबाइल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। जिन लोगों में हीमोग्लोबिन की कमी है, उन्हें डेली इसका सेवन करना चाहिए। कच्चे नारियल के एक छोटे टुकड़ें को अपनी डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, जिन महिलाओं को पीसीओडी, पीरियड्स में समस्या या फिर अन्य हार्मोनल विकार हैं, उन्हें भी इसे खाना चाहिए। इसमें मौजूद कॉपर व आयरन रेड ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रोल लेवल को भी बैलेंस करता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- शरीर में है आयरन की कमी? इन 4 चीजों से करें दिन की शुरुआत

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।